फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ShahRukh Khan Reacts To Irfan Pathan Sons Dance Video Said Chota Pathaan on twitter

ShahRukh Khan: मिलिए 'छोटे पठान' से, जिनका डांस देख मुरीद हुए असली पठान

Thu, 23 Mar 2023 11:48 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 23 Mar 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
ShahRukh Khan Reacts To Irfan Pathan Sons Dance Video Said Chota Pathaan on twitter
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म पठान बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने नाम का डंका बजा रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हो गई है और लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं किंग खान भी सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते हैं और आए दिन वीडियो या फोटो शेयर करते रहते हैं। अब इसी क्रम में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक छोटे पठान का विडियो शेयर किया है जिस पर फैंस जम कर प्यार लुटा रहे हैं। 

विज्ञापन

दरअसल यह वीडियो भारतीय पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर किया है जिसमें वे अपने बेटे संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इरफान पठान एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि इरफान पठान के छोटे बेटे हैं। उनपर भी शाहरुख खान की फिल्म पठान का क्रेज चढ़ता दिखाई दे रहा है। वे पठान के पॉपुलर गाने 'झूमे रे पठान' पर झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो बहुत क्यूट है और फैंस इसपर खूब कमेंट कर प्यार बरसा रहे है। तो वहीं, वीडियो शेयर करते हुए इरफान ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा,  'खान साहेब, एक और क्यूटेस्ट फैन को अपनी लिस्ट में शामिल कर लीजिए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

ShahRukh Khan Reacts To Irfan Pathan Sons Dance Video Said Chota Pathaan on twitter
शाहरुख खान - फोटो : social media

सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी जब ये क्यूट वीडियो देखा तो कमेंट किए बिना उनसे रहा नहीं गया। वह भी छोटे पठान की मस्ती देख गदगद हो उठे। शाहरुख ने इरफान खान को जवाब देते हुए लिखा, 'ये तुमसे ज्यादा टैलेंटेड निकला। छोटा पठान'। फैंस भी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं और हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा कुछ फैंस तो ऐसे हैं जो इतनी रात को शाहरुख खान को ऑनलाइन देख उनसे पूछने लगे कि वे इतनी रात तक क्यों जगे हैं।

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान से फैंस को खास तोहफा दिया। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और दुनियाभर में पसंद की गई। इस फिल्म के देश की जनता का इतना प्यार मिला कि फिल्म हिंदी भाषा में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। अब शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के इसी साल रिलीज होने की खबरें हैं। और फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आएंगी।


यह भी पढ़ें: भगवान दादा को था महंगी कारों का शौक, शूटिंग में लुटाते थे असली नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed