Shah Rukh Khan: ‘किंग’ फिल्म के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक! देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें
Shah Rukh Khan Film King Look: हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू की है। सोशल मीडिया पर ‘किंग’ फिल्म का एक लुक वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान काफी अलग नजर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने किसी भी फिल्म में ऐसा एक्सपेरिमेंट अपने लुक के साथ नहीं किया था।
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई, इस फिल्म में उनके साथ बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के एक शूटिंग शेड्यूल पर शाहरुख खान मौजूद दिखे। इस शूटिंग सेट से कुछ वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें शाहरुख का लुक ‘किंग’ मूवी में कैसा होगा, इसका अंदाजा फैंस को हो गया।
बालों का रंग बदला हुआ दिखा
‘किंग’ फिल्म के सेट से लीक हुईं, वायरल हुईं तस्वीरों और वीडियो में शाहरुख काफी बदले हुए नजर आए। एक धुंधली से तस्वीर में उनके बालों का रंग ग्रे कलर का नजर आया। वहीं एक वीडियो में वह अपने सिर को कवर करते हुए दिखे। ब्लैक कलर की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की।
First Look Of Shah Rukh Khan From His Next Potential Blockbuster KING Breaks The Internet.#King #ShahRukhKhan pic.twitter.com/4t8QLdwAOd
विज्ञापन विज्ञापन— Wasim Khan (@WasimSrkian02) September 5, 2025
Superstar Shah Rukh Khan seen on the Sets of #King !! Woah woah 👑🔥🙇pic.twitter.com/c2RWQrZqF4
— Thoughts of SRK (@ddipeshh08) September 5, 2025
ये खबर भी पढ़ें: Suhana Khan: कानूनी मामले में फंसीं शाहरुख की बेटी सुहाना, 12.91 करोड़ में खरीदी किसान की जमीन; होगी जांच
From the set of KING.. He looks 🔥🥹 #King pic.twitter.com/mpuuOqcOLL
— Soni Raj Singh (@SoniDreams_) September 5, 2025
एक्शन जाॅनर में रम गए किंग खानThe crown bows only to its #King and he is coming 🔥 pic.twitter.com/D0A1oFzPaR
— NexusRift 🚩 (@SRKsNexusRift) September 4, 2025
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले भी वह ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी एक्शन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ‘जवान’ के लिए इस साल उन्हें नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। यह शाहरुख खान के करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड है।