{"_id":"5ef88e049a7a46a07689fd7c3c37c3c7","slug":"shahrukh-khan-and-amitabh-bachchan-to-share-screen-after-5-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब क्या धमाका करेंगे शाहरुख और अमिताभ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब क्या धमाका करेंगे शाहरुख और अमिताभ?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे। बिग बी और किंग खान की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई है फिल्म हिट हुई है। इनके प्रशंसक भी इनको साथ देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। प्रशंसकों की यह चाहत आर बाल्की पूरी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाल्की ने अपनी आगामी फिल्म के लिए अमिताभ और शाहरुख को एप्रोच किया है। बाल्की के साथ अमिताभ पा, चीनी कम और इंग्लिश-विंग्लिश जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म का सब्जेक्ट काफी डिफरेंट है और बाल्की शाहरुख और अमिताभ को ही इस फिल्म में लेने का मन बनाए हैं।
विज्ञापन
वैसे बाल्की ने खुद अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा है। अमिताभ और शाहरुख 'मोहब्बतें', 'कभी खुशी कभी गम', 'कभी अलविदा न कहना' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं ये सारी फिल्में सुपर हिट साबित हुईं। वैसे अब अमिताभ और शाहरुख के बीच की खटास भी खत्म हो चुकी है और दोनों अब साथ भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख और अमिताभ की जोड़ी वाली आखिरी फिल्म 2008 में 'भूतनाथ रही'। इसके बाद इनकी कोई फिल्म अभी तक नहीं आई। बाल्की अगर इन दोनों को लेने में सफल हो जाते हैं तो 5 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई देगी।