सनी लियोनी की वजह से इस बड़े स्टार ने छोड़ दी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सनी लियोनी अब पोर्न स्टार नहीं रह गई हों और बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हों, लेकिन आज भी कुछ लोगों को उनकी इमेज से परहेज है।
यही कारण है कि शाहिद कपूर जैसे बड़े स्टार ने सनी लियोनी के साथ काम न करने में अपनी भलाई समझी और हाथ में आई फिल्म को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर ने एकता कपूर की एक फिल्म को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि इसमें उनके अपोजिट सनी लियोनी काम कर रहीं थीं।
ये भी सुनने में आ रहा है कि शाहिद पहले तो फिल्म को लेकर उत्साहित थे लेकिन सनी का नाम सामने आने के बाद उनका जोश मानो कहीं गुम हो गया और उन्होंने फिल्म से अपना हाथ पीछे खींच लिया।
वहीं निर्माता का है कुछ और ही कहना
फिल्मकार केन घोष ने अपनी आगामी फिल्म 'एक्सएक्सएक्स' के लिए अभिनेता शाहिद कपूर से संपर्क करने की अफवाहों का खंडन किया है। उनका कहना है कि उनकी इसके लिए हमेशा से नई व युवा प्रतिभा को लेने की योजना रही है।
केन को 'इश्क विश्क'(2003), 'फिदा' (2004)व 'चांस पे डांस'(2010) जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इन तीनों ही फिल्म में शाहिद कपूर हैं।
केन ने ट्विटर पर लिखा, "आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने 'एक्सएक्सएक्स' के लिए न तो कभी शाहिद और न ही किसी अन्य चर्चित अभिनेता से संपर्क किया। यह फिल्म हमेशा से युवा प्रतिभा को लेकर बनाने की योजना थी।" फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं।