फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Thanked Fashion Designer Sabyasachi For Met Gala look

Shah Rukh Khan: मेट गाला लुक के लिए शाहरुख ने सब्यसाची को धन्यवाद कहा, बोले, ‘आपने मुझे किंग जैसा फील कराया’

Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 06 May 2025 11:27 PM IST
सार

मंगलवार को सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का मेट गाला लुक छाया रहा। इस इंटरनेशनल इवेंट में किंग खान पहली बार शामिल हुए। हाल ही में शाहरुख ने एक ट्वीट किया और डिजाइनर सब्यसाची को धन्यवाद कहा।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Thanked Fashion Designer Sabyasachi For Met Gala look
शाहरुख खान का मेट गाला लुक - फोटो : ट्विटर@@iamsrk

विस्तार

शाहरुख खान के मेट गाला लुक को फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया है। किंग खान के ब्लैक आउटफिट लुक की खूब चर्चा हुई। यह पहली बार था कि जब शाहरुख खान किसी इंटरनेशनल फैशन इवेंट में शामिल हुए। दुनिया ने भी बॉलीवुड के किंग खान का अंदाज इस मंच पर देखा। हाल ही में शाहरुख खान ने सब्यसाजी को ट्वीट करके थैंक्स कहा। जानिए, अपने ट्वीट में वह क्या लिखते हैं। 

विज्ञापन


फैशन का असल मतलब बताया
शाहरुख अपने ट्वीट में लिखते हैं, ‘सब्यसाची आपको और आपकी पूरी टीम को मेट गाला से मेरा परिचय कराने के लिए धन्यवाद। यह मेरी जगह नहीं थी लेकिन आपने मुझे बहुत सहज महसूस कराया। आप भी मेरी तरह मानते हैं कि स्टाइल, फैशन का मतलब है, जो आप हैं, बस वही रहें। आप सभी ने मुझे किंग जैसा महसूस कराया।’  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने भी ट्वीट पर दिए रिएक्शन
शाहरुख खान के ट्वीट करने के बाद कई फैंस ने भी इस पर रिएक्ट किया। एक यूजर लिखता है, ‘आप दुनिया के सबसे सुंदर इंसान हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मेरे पैरेंट्स के लिए दिलीप कुमार साबह लीजेंड थे, मेरे लिए आप हैं, आप मेरी कहानी का हिस्सा हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सच में मेट गाला में आपका लुक जादू जैसा था। इंटरनेशनल इवेंट में हमें प्राउड फील कराने के लिए शुक्रिया किंग खान।’ ऐसे ही कई कमेंट्स शाहरुख खान के मेट गाला लुक को लेकर फैंस ने किए हैं। 


शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 
शाहरुख खान के करियर फ्रंट की बात करें तो वह इस साल फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी हैं। साथ ही फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed