फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan's movie Dear Zindagi to clash with Vidya Balan's movie

रितिक के बाद अब विद्या बालन से शाहरुख का सामना

Thu, 21 Jul 2016 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Thu, 21 Jul 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan's movie Dear Zindagi to clash with Vidya Balan's movie

अपनी फिल्मों के सामने किसी और फिल्म की रिलीज न देखना चाह रहे शाहरुख खान के लिए अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। उनकी रईस के सामने ऋतिक रोशन स्टार काबिल आने की घोषणा तो पहले ही हो चुकी है, अब विद्या बालन स्टारर फिल्म कहानी-2 के सामने शाहरुख की आलिया भट्ट के साथ जोड़ी वाली फिल्म डियर जिंदगी की रिलीज डेट घोषित हुई है।

विज्ञापन


ताजा खबरों के अनुसार सोमवार की रात को फिल्म रईस के काबिल से टकराव को टालने गए शाहरुख खान को झटका लगा है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो राकेश रोशन ने साफ कर दिया है कि वह अपनी फिल्म काबिल 26 जनवरी 2017 को ही रिलीज करेंगे। उन्होंने कहा है कि वह रिलीज डेट को पहले की तरह ही बनाए रखेंगे। इससे साफ हो गया है कि शाहरुख की रईस के निर्माताओं को सोचना है कि ऋतिक रोशन स्टारर से टक्कर लें या नहीं।
विज्ञापन


निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म में शाहरुख शराब माफिया रईस के रोल में हैं जिनकी टक्कर एक सशक्त पुलिसवाले (नवाजुद्दीन सिद्दिकी) से होती है। दूसरी तरफ काबिल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नेत्रहीन हीरो (ऋतिक) अपनी प्रेमिका (यामी गौतम) के हत्यारों को जुर्म की सजा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख की एक इस साल आने वाली फिल्म डियर जिंदगी की रिलीज डेट मंगलवार शाम घोषित हुई। निर्देशक गौरी शिंदे की यह फिल् 25 नवंबर को थियेटरों में आएगी। जबकि निर्देशक सुजॉय घोष ने इस तारीख को विद्या बालन स्टारर फिल्म कहानी-2 रिलीज करने की घोषणा पहले ही कर रखी थी। शिंदे की घोषणा से तय है कि शाहरुख को अब विद्या से भी बॉक्स ऑफिस पर टकराना होगा। कहानी एक सफल फिल्म है और माना जा रहा है कि उसका सीक्वल  भी उतना ही मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed