'आ रहा है दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार का सबसे बड़ा फैन'
शाहरुख खान की अगले साल आने फिल्म का पहला टीजर लुक लीक हो गया है। इसे ट्विटर पर पोस्ट किया गया है। किसी अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट ना होने के कारण माना जा रहा है, कि ये लीक हुआ है।
यशराज बैनर तले बन रहे इस फिल्म में शाहरूख मुख्य भुमिका में हैं। इस पोस्टर में शाहरूख की सिर्फ पीठ दिख रही है और उनके हाथ में अवॉर्ड है। पोस्टर में लिखा है, 'आ रहा है दुनिया के सबसे बडे सुपरस्टार का सबसे बड़ा फैन'।
फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। शाहरूख की इस फिल्म का टीजर कुछ समय पहले ही जारी हुआ था। ट्विटर पर शाहरुख ने भी फैन के इस पोस्टर को रीट्वीट किया है।
This is our new DP! Dedicated to @FanTheFilm and to all SRK FANs everywhere. RT if you love it!
#FanTeaserPoster pic.twitter.com/o1gxwvd2H4
— SRK Universe (@SRKUniverse) August 4, 2015
शाहरुख के घर की दीवार भी रंग चुका है 'फैन'
शाहरुख खान फैन में डबल रोल में नजर आएंगे। फैन के प्रमोशन के लिए फिल्म निर्माता कई फंडे आजमा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही शाहरुख के बंगले मन्नत की दीवार को पूरी तरह रंग दिया गया था। उस समय इसे एक फैन की शाहरुख के लिए दीवीनगी माना जा रहा था।
लेकिन बाद में ये सब फिल्म के प्रमोशन का एक हिस्सा निकला। गौरव नाम के इस फैन ने दीवार पर लिखा था 'एस आर के सी यू ऑन 15'। अब खुलासा हुआ है कि फिल्म में भी 'फैन' का नाम गौरव ही है। फिल्म को मनीष मलहोत्रा निर्देशित कर रहे हैं।