फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan refusal from Jawan 2 gave a big update on Dunki release 22 December 2023

Shah Rukh Khan: 'जवान 2' की उम्मीद लगाए बैठे फैंस को तगड़ा झटका, शाहरुख खान का सीक्वल से इनकार

Thu, 02 Nov 2023 09:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 02 Nov 2023 09:55 PM IST
सार

शाहरुख खान ने 'जवान' का इंतजार कर रहे फैंस को तगड़ा झटका दिया है। साथ ही 'डंकी' को लेकर भी बड़ा अपडेट देते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan refusal from Jawan 2 gave a big update on Dunki release 22 December 2023
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर, 2023 को मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने फैंस के साथ अपना 58वां जन्मदिन मनाया। अभिनेता ने इस वर्ष की शुरुआत में एक्शन थ्रिलर 'पठान' और 'जवान' से बड़े पर्दे पर वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म 'जवान' ने दुनिया भर में 1150 करोड़ की कमाई की और अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। वहीं, बीते दिन इसके निर्देशक एटली ने इसके सीक्वल के संकेत दिए। हालांकि, किंग खान ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। साथ ही अभिनेता ने खुलासा किया है कि 'जवान 2' बनाने की उनकी कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन

'जवान 2' से शाहरुख खान का इनकार 

शाहरुख खान से जब 'जवान 2' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मेरे लिए जवान 2 बनाना बहुत आसान है। मैं अभी एटली को कॉल करूंगा और हम बना लेंगे। उसको क्या बोलते हैं? फ्रेंचाइजी फिल्म, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं नई तरह की फिल्में बनाना चाहता हूं और आप सभी के लिए नए किरदार निभाना चाहता हूं। डंकी जैसी फिल्म आपसे बहुत कुछ बोलेगी और आपका भरपूर मनोरंजन करेगी। वास्तव में, मुझे लगता है कि यह जवान और पठान से अधिक मनोरंजन करेगी।'

विज्ञापन


Fighter: ऋतिक-दीपिका की फिल्म फाइटर की शूटिंग पूरी, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने पोस्ट कर दिया बड़ा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

'डंकी' पर खुलकर बोले शाहरुख खान

शाहरुख खान ने आगे 'डंकी' के बारे में बात की और कहा, 'राजू सर क्लियर थे कि पहले हमारी फिल्म की दुनिया सबको दिखाई दे। मैं उसमें क्या कर रहा हूं, या तापसी क्या कर रही हैं, वो सब हम धीरे-धीरे दिखाएंगे। तो मैं इसमें क्या कर रहा हूं वो बाद में पता चलेगा मगर काफी अच्छा कर रहा हूं।' किंग खान ने कहा कि 'डंकी' इस वर्ष की उनकी पसंदीदा फिल्म है और उन्होंने राजकुमार हिरानी के बारे में कहा, 'उनकी फिल्मों में कोई एक हीरो नहीं होता, कहानी ही असली हीरो होती है - यह एक खूबसूरत समूह है जो आपको कहानी कहने की ताकत में विश्वास दिलाता है। मैं मुख्य लॉकेट नहीं हूं, मैं वह धागा हूं जो सभी मोतियों को एक साथ जोड़ता है।'


Leo: दलपति विजय की 'लियो' देगी रजनीकांत की 'जेलर' को धोबी पछाड़! बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

'डंकी' की रिलीज डेट

शाहरुख खान ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'दो-ढाई वर्ष से हम डंकी बना रहे हैं और आज उसकी पहली झलक, उसका पहला ड्रॉप, डंकी ड्रॉप 1 क्योंकि हम इतने कूल हैं कि हम भी ड्रॉप बोलते हैं। डंकी ड्रॉप 1 आ चुका है और आगे भी हम अपनी चीज दिखाते रहेंगे।' जानकारी हो कि शाहरुख खान की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed