फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Pathaan Song to release soon music composer Shekhar Ravjiani shares the details

Pathaan: शाहरुख खान के फैंस को जल्द मिलने जा रहा है तोहफा, ‘पठान’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

Wed, 23 Nov 2022 12:51 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Nov 2022 12:51 PM IST
सार

शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब म्यूजिक कंपोजर शेखर ने फिल्म से जुड़ा एक अपडेट साझा किया, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan Song to release soon music composer Shekhar Ravjiani shares the details
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, अब फिल्म से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर 'पाठन' ट्रेंड भी करने लगा है।

विज्ञापन

यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित 'पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म को म्यूजिक लोकप्रिय जोड़ी विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने दिया है। जहां फैन्स 'पठान' के म्यूजिक आउट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं शेखर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में एक बड़ा हिंट दिया है। दरअसल, शेखर ने ट्वीट किया, ‘पठान का साउंडट्रैक जल्द ही आपका होगा।’ हालांकि शेखर ने कोई डेट नहीं बताई है।

Naga Chaitanya: जन्मदिन पर नागा चैतन्य ने फैंस को दिया तोहफा, रिलीज हुआ 'कस्टडी' का फर्स्ट लुक

विज्ञापन
विज्ञापन

शेखर के ट्वीट करने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने शेखर से सवाल किया, 'कौन सा गाना आ रहा है', तो दूसरे ने कहा, 'ट्रेलर से पहले गाना अच्छी स्ट्रेटजी है।' वहीं, एक ने लिखा, 'हिंट दे दीजिए सर, कुर्सी की पेटी बांधनी पड़ेगी।' इसी तरह कई यूजर रिलीज डेट का कयास लगा रहे हैं। एक ने कहा, '25 नवंबर को पहला गाना रिलीज होगा।'

Aindrila Sharma: एंड्रिला शर्मा के पैरों पर किस करके बॉयफ्रेंड सब्यसाची ने दी अंतिम विदाई, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन

बता दें कि शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वहीं, इस फिल्म से शाहरुख खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। आखिरी बार वह 2018 में आई 'जीरो' में नजर आए थे। वहीं, इस साल वह 'रॉकेट्री' और 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो कर चुके हैं। 

Samikssha Batnagar: सीरीज ‘धारावी बैंक’ में इरावती बनकर दमकीं समीक्षा, लोगों को याद आई 90 के दशक की तब्बू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed