फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan Om Shanti Om film Re Release On Silver Jubilee audience getting crazy director Farah Khan react

'ओम शांति ओम' की री-रिलीज के दौरान 'दर्द-ए-डिस्को' पर क्रेजी हुए फैंस, फराह खान बोलीं- 'हर शो में एक कॉन्सर्ट'

Sun, 09 Nov 2025 06:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 09 Nov 2025 06:12 PM IST
सार

25 Years OF Om Shanti Om: फिल्म 'ओम शांति ओम' की रिलीज को आज 09 नवंबर को 18 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म इन दिनों थिएटर में री-रिलीज हुई है। सिनेमाघरों में फिल्म देख दर्शक क्रेजी हो गए हैं। इस पर फिल्म की निर्देशक फराह खान ने रिेएक्शन दिया है।

विज्ञापन
shah rukh khan Om Shanti Om film Re Release On Silver Jubilee audience getting crazy director Farah Khan react
फराह खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता शाहरुख खान के जन्मदिन से पहले 31 अक्तूबर को उनकी कुछ आइकॉनिक फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज किया गया। शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल मनाते हुए दर्शक थिएटर्स में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। फिल्म 'ओम शांति ओम' भी री-रिलीज हुई है और आज रविवार को इसकी रिलीज को 18 साल पूरे हो गए हैं। दर्शकों का उत्साह देख फराह खान ने रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन


'दर्द ए डिस्को' पर क्रेजी हुए दर्शक
फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म के गाने 'दर्द ए डिस्को' पर झूमकर नाच रहे हैं। इसके साथ लिखा है, '200 से ज्यादा लोग 'वो पिछले महीने की छब्बीस' को वाली लाइन पर जोर से चिल्ला रहे हैं। यह मेरी किस्म की थैरेपी है'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ipsita 💚 (@ipsitakuthiala)


नेहा शर्मा ने भागलपुर रोड शो में पिता के लिए मांगे वोट, फोटो लेने के लिए बेताब दिखे फैंस; देखें वायरल वीडियो

फराह बोलीं- 'हर शो में कॉन्सर्ट'
फराह ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'हर शो में एक कॉन्सर्ट हो रहा है'। इसके साथ डांस इमोजी बनाए हैं। बता दें कि फिल्म 'ओम शांति ओम' 09 नवंबर 2007 को रिलीज हुई थी। फिल्म का 'दर्द-ए-डिस्को' गाना काफी हिट हुआ था। इसमें शाहरुख खान अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते दिखे थे।

shah rukh khan Om Shanti Om film Re Release On Silver Jubilee audience getting crazy director Farah Khan react
'ओम शांति ओम' - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण ने किया था इस फिल्म से डेब्यू
फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे। उनके अलावा श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और अर्जुन रामपाल ने भी अहम भूमिका अदा की। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसका म्यूजिक भी हिट रहा था। फिल्म के 'ओम शांति ओम' गाने में रेखा, धर्मेंद्र, जितेंद्र से लेकर संजय दत्त, विद्या बालन, जूही चावला, काजोल और शिल्पा शेट्टी सहित कई सितारे नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed