फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neha Sharma Join Bhagalpur Roadshow To Seek Votes For Father

नेहा शर्मा ने भागलपुर रोड शो में पिता के लिए मांगे वोट, फोटो लेने के लिए बेताब दिखे फैंस; देखें वायरल वीडियो

Sun, 09 Nov 2025 06:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 09 Nov 2025 06:03 PM IST
सार

Neha Sharma Join Bhagalpur Roadshow: नेहा शर्मा के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह भागलुपर, बिहार में अपने पिता अजित शर्मा के लिए वोट मांगती दिखीं। रोड शो में नेहा शर्मा को देखने के लिए फैंस की भीड़ भी उमड़ पड़ी। 
 

विज्ञापन
Neha Sharma Join Bhagalpur Roadshow To Seek Votes For Father
भागलपुर शो नेहा शर्मा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों बिहार विधानसभा के चुनावों में नेता ही नहीं अभिनेता भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रहे हैं। आज दूसरे चरण के प्रचार और प्रसार पर रोक लग जाएगी। इस आखिर मौके को प्रत्याशी खोना नहीं चाहते हैं, सभी ने जमकर अपना और पार्टी का प्रचार किया। इस दौरान भागलपुर में एक्ट्रेस नेहा शर्मा भी अपने पिता अजित शर्मा के साथ नजर आईं। भागलपुर के रोड़ शो में नेहा को देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। वह जनता से अपने पिता के लिए वोट मांगती दिखीं।

विज्ञापन


सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखे फैंस
रोड शो में नेहा शर्मा को देखकर फैंस उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए उत्साहित नजर आए। कई लोगों से वह हाथ मिलाती भी दिखीं। कहीं पर लोगों के स्वागत का जवाब नमस्ते के जरिए करती दिख रही हैं। वायरल वीडियो में वह रोड शो में अपने पिता के साथ मौजूद थीं।  
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: नेहा शर्मा ने शिकागो से शेयर कीं शानदार तस्वीरें, लिखा, 'ऐसी हंसी जो आपको...' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



कई कलाकारों को बिहार चुनावों में देखा गया
इन दिनों भोजपुरी के पवन सिंह, दिनेश लाल यादव जैसे एक्टर्स को भी देखा गया। सभी अलग-अलग पाटियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। छपरा से खेसारी लाल यादव तो आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह तीनों ही भोजपुरी के बड़े कलाकार हैं। अब नेहा शर्मा भी अपने पिता के सपोर्ट में उतरकर प्रचार करती दिखीं। 

नेहा शर्मा का करियर फ्रंट 
नेहा शर्मा इस साल फिल्म ‘बैड न्यूज’ में नजर आईं। अगले साल वह फिल्म ‘संजोग’ में नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर भी नेहा शर्मा काफी एक्टिव रहती हैं, अपने फिटनेस वीडियो पोस्ट करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed