फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Go To Dubai To Receive Global Style Icon Award Viral Video

दुबई के लिए रवाना हुए शाहरुख, स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर आए नजर; किंग खान को मिलेगा ये चर्चित अवॉर्ड

Thu, 29 Jan 2026 11:37 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:37 AM IST
सार

Shah Rukh Khan Viral Video: हाल ही में शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट अनाउंस हुई। उनके किरदार की झलक भी फैंस को मिली। फिल्म की चर्चा के बीच शाहरुख खान गुरुवार को दुबई के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Go To Dubai To Receive Global Style Icon Award Viral Video
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

गुरुवार को बॉलीवुड के बादहशाह शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर देखा गया है। वह दुबई के लिए रवाना हुए हैं। किंग खान वहां ग्लोबल स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड दिया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल होने के लिए वह दुबई जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्टाइलिश अंदाज भी लाइमलाइट में रहा। 
विज्ञापन


कैजुएल लुक में छाए 60 साल के शाहरुख खान 
एयरपोर्ट पर शाहरुख खान की टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए। गाड़ी से उतरते ही वह सीधा एयरपोर्ट की एंट्री की तरफ चले गए। पैपराजी ने उनकी फोटो क्लिक करने की कोशिश की। ब्लू डेनिम जींस और ब्लू हुडी और ब्लैक कैप पहने शाहरुख नजर आए। इस कैजुएल लुक में भी वह काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। फैंस ने भी उनके लुक, स्टाइल पर हार्ट, फायर इमोजी रिएक्शन के तौर पर सोशल मीडिया पोस्ट में शेयर किए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




कब रिलीज होगी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’
शाहरुख खान ने बीते शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘किंग’ का एक टीजर शेयर किया था। साथ ही अपनी इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बार क्रिसमस का त्योहार शाहरुख खान के नाम होने वाला है। वह इस फिल्म में एक्शन अंदाज में नजर आएंगे।

ये एक्टर्स भी फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे 
फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी हैं। सुहाना और अभिषेक के किरदारों को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed