फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Film Jawan Song Photos leaked from shooting set near Bandra Worli Sea Link

Jawan: रिलीज से पहले 'जवान' के सेट से शाहरुख की डैशिंग तस्वीरें हुई वायरल, समंदर किनारे शूट करते दिखे अभिनेता

Wed, 12 Apr 2023 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Apr 2023 01:41 PM IST
सार

इन दिनों 'जवान' की टीम  शूटिंग में बिजी है। इसी बीच जवान के गाने की हाल ही में मुंबई में शूटिंग हुई है। वहीं से रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की दमदार तस्वीरें वायरल हो गई हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Film Jawan Song Photos leaked from shooting set near Bandra Worli Sea Link
जवान - फोटो : social media

विस्तार

फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के जरिए साउथ एक्ट्रेस नयनतारा बॉलीवुड जगत में कदम रखने जा रही हैं। इन दिनों 'जवान' की टीम  शूटिंग में बिजी है। इसी बीच जवान के गाने की हाल ही में मुंबई में शूटिंग हुई है। वहीं से रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की दमदार तस्वीरें वायरल हो गई हैं। फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं।

विज्ञापन

जवान की रिलीज से पहले लीक हुईं तस्वीरें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए मायानगरी आई हुई थीं। शाहरुख खान और और नयनतारा ने 10 अप्रैल को मुंबई में बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास एक गाने की शूटिंग की है। इसी दौरान वहां मौजूद फैंस ने तस्वीरें ली हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में शाहरुख खान सफेद रंग की शर्ट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। वहीं, दूसरी और गाने की कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आ रही हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by SHAHRUKH KHAN TÜRKİYE FAN (@srkingtr)

विज्ञापन
विज्ञापन

नयनतारा ने शूटिंग की पूरी

बता दें कि बीते महीने भी नयनतारा फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने नौ दिन शहर में रहकर इस फिल्म की शूटिंग पूरी की। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ कुछ महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं, कुछ सीन अभी राजस्थान में शूट किए जाने बाकी हैं। 

 

KKBKKJ: फैंस पर चढ़ा 'किसी का भाई किसी की जान' का सुरुर, अभी से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बीते कुछ दिनों पहले फराह खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में खास बात यह है कि यह तस्वीर जवान के सिनेमेटोग्राफर जीके विष्णु ने शेयर की है। फराह खान बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास पोज देती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2 जून 2022 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed