Pathaan: शाहरुख खान के फैन की खुली धमकी, वीडियो शेयर कर कहा- 'पठान की टिकट नहीं मिली तो मैं इसी तालाब...'
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखने को मिल रहा हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कर ली है। लेकिन इसी बीच शाहरुख खान के एक फैन ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को चौंका दिया है।
विस्तार
शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान जल्द ही रिलीज होने वाली है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में खबर आई कि शाहरुख खान के फैंस ने फिल्म 'पठान' के लिए पूरा सिनेमाघर बुक कर लिया है। तो वहीं ऐसे ही एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जो पठान देखने के लिए अपनी जान तक देने को तैयार है। सुनने में थोड़ा अटपटा सा लगा न... लेकिन यही सच है। किंग खान के एक फैन ने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।
बता दें कि इस वीडियो में शाहरुख खान का यह फैन कह रहा है, 'अगर मैं पठान मूवी नहीं देख पाऊंगा और शाहरुख खान से नहीं मिल पाऊंगा तो इस तलाब में 25 तारीख को कूदककर जान दे दूंगा। मेरा सिर्फ एक सपना था शाहरुख खान से मिलने का और पठान मूवी देखने का, लेकिन पैसा के कारण मैं पठान मूवी का टिकट नहीं ले पा रहा हूं और न ही मेरी कोई हेल्प कर पा रहा है।' आप वीडियो में देख सकते हैं कि ये शख्स एक तालाब के पास खड़े होकर वाीडियो बना रहा है और रोते-रोते हुए लोगों से मदद करने की गुहार लगा रहा है।
Mere ko koi help karo plz help me #SRK #Pathaan 1ticket 25th january plz help 😭😭 ilov srk sir #PathaanTrailerOnBurjKhalifa pic.twitter.com/Kl2eD4iaQN
— Riyan (@Riyan0258) January 19, 2023
यह भी पढ़ें: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे