फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan announced on his Birthday he will cut his hair for the film King

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने जन्मदिन पर कर दी ऐसी घोषणा, प्रशंसकों को लगेगा झटका

Sun, 03 Nov 2024 02:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 03 Nov 2024 02:20 PM IST
सार

कल का दिन शाहरुख खान के फैंस के लिए बहुत बड़ा दिन रहा। शाहरुख के फैंस ने उनका जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। लेकिन शाहरुख ने कुछ ऐसी बात अपने जन्मदिन पर बोली दी, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan announced on his Birthday he will cut his hair for the film King
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @srkuniversefc

विस्तार

शाहरुख खान के दीवानों के लिए कल का दिन बहुत ही खास रहा। फैंस ने उनका जन्मदिन बहुत ही अलग और यादगार ढंग से मनाया। शाहरुख ने भी इतना प्यार दिखाने के लिए, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए अपने फैंस का शुक्रिया किया। लेकिन जश्न के इस माहौल के बीच उन्होंने ऐसी बात भी कही, जिससे उनके फैंस को बुरा लग सकता है। आखिर क्या है वह घोषणा, जानिए? 

विज्ञापन
Trending Videos

Shah Rukh Khan announced on his Birthday he will cut his hair for the film King
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बदल जाएगा शाहरुख का लुक 
शाहरुख ने अपने जन्मदिन के दिन घोषणा की कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के लिए अपने बाल कटवा चुके हैं। अब उनके लंबे बालों वाला लुक दर्शकों को नजर नहीं आएगा। जबकि शाहरुख के फैंस इस लुक के दीवाने हैं, वह उनके इस लंबे बालों वाले लुक को खूब पसंद करते हैं। कई फैंस तो उनके जैसा हेयरस्टाइल भी रखते हैं, लेकिन अब शाहरुख इस अंदाज में नजर नहीं आएंगे वह अपने बालों को छोटा करा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नया लुक रखा है सीक्रेट 
शाहरुख खान ने अपना लंबे बालों वाला लुक दिखाते हुए कहा कि अब मैंने अपने बाल काट लिए हैं। लेकिन उनका नया लुक कैसा है? यह उन्होंने छिपाकर रखा है। दरअसल, जन्मदिन के इंवेट में वह कैप पहने नजर आए, जिससे उनका नया हेयरस्टाइल फैंस को दिखाई नहीं दिया। हो सकता है कि जल्द ही वह अपने नए लुक में तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करें। 

विज्ञापन

किंग में दिखेगा किंग खान का जलवा 
शाहरुख को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। जल्द ही वह फिल्म 'किंग' की शूटिंग करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक किलर की भूमिका में होंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में सुहाना खान भी हो सकती हैं। फिल्म में सुहाना को शाहरुख के साथ देखना दर्शकों के लिए अलग ही अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed