{"_id":"63f1d1f600a97b36b60a28b5","slug":"shah-rukh-khan-and-salman-khan-to-shoot-together-for-tiger-3-in-april-know-all-details-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger 3: सलमान-शाहरुख इस महीने में शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस, लगेगा भव्य सेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger 3: सलमान-शाहरुख इस महीने में शूट करेंगे 'टाइगर 3' का स्पेशल सीक्वेंस, लगेगा भव्य सेट
Sun, 19 Feb 2023 01:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:17 PM IST
सार
बता दें कि शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर, दोनों ही यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
सलमान खान-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान और शाहरुख खान के फैंस दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका यह इंतजार पूरा होने वाला है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में एक स्पेशल सीक्वेंस के लिए दोनों साथ नजर आएंगे। दोनों इस सीक्वेंस की शूटिंग कब शुरू करेंगे, इसे लेकर जानकारी सामने आई है! मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल में किंग खान और भाईजान इसकी शूटिंग करेंगे, जो कि एक स्पेशल सेट पर होगी।
विज्ञापन
बता दें कि शाहरुख खान की पठान और सलमान खान की टाइगर, दोनों ही यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा हैं। ऐसे में दोनों सितारों की झलक एक-दूसरे की फिल्मों में दिखाई देना लाजमी है। पठान में सभी ने सलमान खान का कैमियो देखा। अब सलमान की फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आएंगे। बता दें कि इस सीक्वेंस को बीते वर्ष शूट करने की तैयारी थी। लेकिन, कुछ निजी और प्रोफेशनल वजहों से शूटिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान और शाहरुख की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। इससे पहले दोनों चार फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शाहरुख और सलमान के अलावा फैंस की नजर इस बात पर भी है कि ऋतिक रोशन कब फिल्म 'वॉर' के कबीर के रूप में इस स्पाई ब्रिगेड को जॉइन करेंगे।
Susmita Sen: जिंदगी से हार मान चुकी फैन को सुष्मिता ने दी हिम्मत, बोलीं- मजबूती से डटी रहो, जल्द ही जीत होगी
बात शाहरुख खान की करें तो इन दिनों वह 'पठान' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। यह फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 511.60 करोड़ रुपये कूट चुकी है। इसके अलावा शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों 'जवान' और 'डंकी' को लेकर भी चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'जवान' की रिलीज डेट में बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली थी। मगर, अब रिलीज डेट बदल दी गई है। हालांकि, फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Sunny Leone: तुर्की-सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए सनी लियोनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, कमाई का 10% करेंगी दान