फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny leone and daniel weber helping for relief work in earthquake hit turkey and syria

Sunny Leone: तुर्की-सीरिया में भूकंप पीड़ितों के लिए सनी लियोनी ने बढ़ाया मदद का हाथ, कमाई का 10% करेंगी दान

Sun, 19 Feb 2023 12:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 19 Feb 2023 12:48 PM IST
सार

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने तुर्की और सीरिया के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भी तुर्की और सीरिया के पीड़ितों के लिए अपना योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
sunny leone and daniel weber helping for relief work in earthquake hit turkey and syria
सनी लियोनी - फोटो : insta

विस्तार

पिछले दिनों तुर्की-सीरिया में आए भूकंप के बाद वहां के लोगों का बुरा हाल है। 6 फरवरी को तुर्की में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद तुर्की में खूब तबाही मची है। अभी भी वहां मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। तुर्की में लगभग 3,45,000 अपार्टमेंट अब नष्ट हो गए हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं। तुर्की में मरने वालों की संख्या करीब 40,642 है, जबकि पड़ोसी देश सीरिया में 5,800 से अधिक लोगों की मौत हुई है। बॉलीवुड के सितारों ने भी इस आपदा को लेकर दुख जताया है और सभी उनकी इस हालत पर प्रार्थना कर रहे हैं।

विज्ञापन


सनी लियोनी करेंगी पीड़ितों की मदद
अब एक्ट्रेस सनी लियोनी ने तुर्की और सीरिया के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर भी तुर्की और सीरिया के पीड़ितों के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कपल ने अपने कॉस्मेटिक ब्रांड की फरवरी की कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा सीरिया और तुर्की में भूकंप प्रभावित लोगों की राहत के लिए दान करने का फैसला किया है। सनी लियोन ने कहा कि यह जरूरी था कि हर किसी को मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए और लोगों से 'जीवित बचे लोगों को अपने जीवन के पुनर्निर्माण' में मदद करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Aditi Rao Hydari: सिद्धार्थ के प्यार की गिरफ्त में हैं अदिति! डेटिंग की खबरों पर पूछा सवाल तो दिया ऐसा रिएक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने भी लगाई मदद की गुहार
सनी लियोनी से पहले प्रियंका चोपड़ा भी भूकंप से पीड़ित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आग्रह कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने लिखा था, 'एक हफ्ते बाद, विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया के लोगों के लिए दर्द और पीड़ा जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसके कारण कुछ ऐसे ही उम्मीद भरे पल आए, जहां एक 3 महीने के बच्चे को मलबे से निकाला गया।' इसके अलावा उन्होंने लोगों से मदद की भी गुहार लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed