फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shah rukh khan and anushka sharma starrer jab harry met sejal weekend collection

जब ऑडियंस मेट हैरी एंड सेजल, तो जानें कितना हुआ कलेक्शन

Mon, 07 Aug 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 07 Aug 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan and anushka sharma starrer jab harry met sejal weekend collection
जब हैरी मेट सेजल - फोटो : @RedChilliesEnt
इस हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकाम दिख रही है। फिल्म के आंकड़ो उम्मीदों से काफी अलग आ रहे हैं। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन केवल 15.25 करोड़ रहा। दूसरे दिन फिल्म शनिवार की छुट्टी होने का भी सही तरीके से फायदा नहीं उठा पाई और केवल 15 करोड़ अपने नाम किए। 
विज्ञापन


वहीं बात करें फिल्म के तीसरे दिन की तो फिल्म ने महज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ की कमाई अपने नाम की। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कमाई 45.75 करोड़ रुपए हो गई है। ये फिल्म पिछले कुछ सालों में पहले दिन शाहरुख की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन


पढे़ं: Jab Harry Met Sejal Review: अंगूठी की तरह गायब है फिल्म से रोमांच, बेदम दिखे हैरी और सेजल
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले माना जा रहा था कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छे रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है लेकिन वीकेंड पर भी फिल्म कोई खास कमाई हासिल करने में नाकाम रही हालांकि सबसे ज्यादा कमाई अब इस फिल्म में तीसरे दिन ही की है। इस साल आई शाहरुख की 'रईस' ने पहले दिन लगभग 20 करोड़ कमाए थे। वहीं पिछले साल आई 'फैन' का फर्स्ट डे कलेक्शन 19 करोड़ के आस-पास था। 

शाहरुख के स्टारडम के सामने 'जब हैरी मेट सेजल' की कमाई थोड़ी फिकी नजर आ रही है। फिल्म विश्लेषकों को उम्मीद है कि फिल्म रविवार और सोमवार की छुट्टी का फायदा उठाते हुए अच्छा प्रदर्शन करेगी। अगर फिल्म कमाने में नाकाम रहती है तो शाहरुख की फ्लॉप फिल्मों में एक नाम इसका भी शुमार हो जाएगा।

पढे़ं: 23 साल छोटे भाई तैमूर को राखी बांधेंगी सारा अली खान, जानें ऐश्वर्या की बेटी का कौन है भाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed