{"_id":"5d49196b8ebc3e6d0806a9b8","slug":"shabana-azmi-worked-with-steven-spielberg-in-a-web-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी करेंगी स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम, इस गेम पर बनेगी वेब सीरीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शबाना आजमी करेंगी स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम, इस गेम पर बनेगी वेब सीरीज
Tue, 06 Aug 2019 11:38 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई अंग्रेजी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी अब एक और अंग्रेजी प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू करने जा रही हैं। शबाना आजमी का यह प्रोजेक्ट एंबलिन एंटरटेनमेंट कंपनी बनाने वाली है, जिसके मालिक मशहूर निर्माता/निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग हैं। यह सीरीज एक हिट वीडियो गेम का रूपांतरण है। नाम है हैलो।
विज्ञापन
शबाना आजमी का यह प्रोजेक्ट एक वेब सीरीज है और इस सीरीज की शूटिंग इसी साल के अंत में बूडापेस्ट में शुरू होगी। इसका निर्देशन ओट्टो बाथर्स्ट करेंगे। खबर के मुताबिक 'हेलो' में आजमी के अलावा नताशा मैक्एल्होन, बोकीम वुडबाइन, बेंटले कालू, नताशा कुलजेक और केट केनेडी भी नजर आएंगे। इस सीरीज में शबाना नेवल इंटेलीजेंस दफ्तर की प्रमुख एडमिरल मार्गरेट पारनगोस्की के किरदार में नजर आएंगी।
विज्ञापन
इससे पहले 68 वर्षीय अभिनेत्री शबाना आजमी 'मैडम सौसात्ज्का', 'ला नुइट बंगाली', 'सिटी ऑफ जॉय' और 'सन ऑप पिंक पैंथर' जैसी अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन