फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shabana Azmi praises Zeenat Aman presence on social media says she finds her Instagram debut attractive

Shabana Azmi: शबाना आजमी ने जीनत अमान की तारीफ में पढ़े कसीदे, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम डेब्यू पर कही यह बात

Sat, 05 Aug 2023 02:41 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 05 Aug 2023 02:41 PM IST
सार

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था। वहीं, अब अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की है। 

विज्ञापन
Shabana Azmi praises Zeenat Aman presence on social media says she finds her Instagram debut attractive
शबाना आजमी और जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान की गिनती गुजरे जमाने की बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्रियों में में होती है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से जीनत अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वारे शेयर करती हैं, जिनपर नेटिजन्स जमकर प्यार बरसाते हैं। वहीं, अब अभिनेत्री शबाना आजमी ने हाल ही में जीनत के डेब्यू के बारे में बात की है।

विज्ञापन

Shabana Azmi praises Zeenat Aman presence on social media says she finds her Instagram debut attractive
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने कहा कि उन्हें जीनत अमान की इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी काफी आकर्षक लगती है। इसके अलावा, जब उनसे पूछा गया कि क्या उनको लगता है कि उन्हें आज के समय में इंटरनेट पर पुराने एक्टर्स और एक्ट्रेसस की मौजूदगी कितनी जरुरी है, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, ''यह सच है कि लोगों की याददाश्त कम होती है। हमें कोई भी ऐसा अभिनेता याद नहीं है, जिसकी हमने तारीफ की हो। आज के समय में खुद की मौजूदगी बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आप अतीत में किए गए कामों को याद कर खुश नहीं हो सकते हैं। आपको आज कुछ करना होगा, जरूरी नहीं कि कोई फिल्म हो, बल्कि कुछ ऐसा हो जो आपकी मौजूदगी बनाएं रखे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

Shabana Azmi praises Zeenat Aman presence on social media says she finds her Instagram debut attractive
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि जीनत अमान के अपना इंस्टाग्राम डेब्यू करने के बाद इंटरनेट पर छाई रहती हैं। इस पर आप क्या कहना चाहती हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “जीनत जैसे लोगों को सोशल मीडिया पर इतना प्यार मिल रहा है, क्योंकि वह जो लिख रही हैं। यह फालतू बात नहीं है। वह 24 साल की लड़की की बराबरी करने की कोशिश नहीं कर रही हैं। वह उस जीवन के बारे में बात कर रही हैं जो उन्होंने जीया है और वह काफी आकर्षक और खूबसूरत हैं।

विज्ञापन

Shabana Azmi praises Zeenat Aman presence on social media says she finds her Instagram debut attractive
शबाना आजमी - फोटो : social media

शबाना आजमी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। इसके अलावा वह आर बाल्कि की अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म अपकमिंग फिल्म घुमर में नजर आने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar: खंडवा में बनेगा 'किशोर राष्ट्रीय स्मारक'? किशोर दा की याद में मंत्री विजय शाह ने रखा प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed