फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shabana azmi becomes a victim of cyber crime actress filed a police complaint

Shabana Azmi: शबाना आजमी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की कोशिश, अभिनेत्री ने दर्ज कराई शिकायत

Wed, 23 Aug 2023 10:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 23 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्विटर पर बताया कि उनके नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही है। ऐसे एक्ट्रेस ने सभी जानने वालों को आगाह किया है कि सभी सतर्क रहें क्योंकि उनके नाम पर फिशिंग की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
shabana azmi becomes a victim of cyber crime actress filed a police complaint
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

शबाना आजमी इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट की दादी और धर्मेंद्र की प्रेमिका की भूमिका निभाई है। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना के बीच का लिपलॉक सीन भी सुर्खियों में था। इसपर लोगों ने खूब कमेंट्स किए थे। अब हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्विटर पर बताया कि उनके नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की कोशिश की जा रही है। ऐसे एक्ट्रेस ने सभी जानने वालों को आगाह किया है कि सभी सतर्क रहें क्योंकि उनके नाम पर फिशिंग की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्या लिखा
शबाना आजमी ने कहा कि उनके जानने वालों के पास एप स्टोर से खरीददारी करने के लिए कहा गया। उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यह हमारे संज्ञान में आया है कि हमारे कुछ सहकर्मियों और सहयोगियों को कथित तौर पर शबाना आजमी का मैसेज मिला है। यह साफ तौर पर धोखाधड़ी की कोशिश है। वो मैंसेजर के लिए खरीददारी करने के लिए कहते हैं। कृपया शाबाना जी की ओर से आपके पास आए किसी भी कॉल या मैसेज का जवाब न दें। यह साइबर क्राइम है, हमने पुलिस में शिकायत कर दी है। +66987577041 और +998917811675 इस नंबर से इस तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं।'



इसे भी पढ़ें- Saira Banu: इस एक वजह से सायरा बानो को इग्नोर करते थे दिलीप कुमार, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी हुईं थी शिकार
बता दें कि दो साल पहले शबाना आजमी खुद भी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई थीं। दरअसल उन्होंने ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी के लिए एडवांस में पेमेंट किया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उनका सामान नहीं पहुंचा तो उन्हें पता चला कि वह ऑनलाइन पेमेंट स्कैम में फंस गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed