फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sensor board stop nudity in films

सेंसर रोक पाएगा इन्हें कपड़े उतारने से?

Fri, 20 Jun 2014 11:17 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
sensor board stop nudity in films

सेंसर बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिल्मों में लगभग न्यूड दिखने वाले बोल्ड और किस सीन पर पांबदी लगाने जा रहा है। सेंसर बोर्ड इस बात से खफा है कि पिछले कुछ समय से उसके द्वारा दिए गए निर्देशों को नहीं माना गया है।

विज्ञापन


कुछ फिल्मों में सेंसर ने दृश्यों को धुंधला करने की बात कही थी लेकिन बाद में जब फिल्म रिलीज हुई तो पाया गया कि फिल्मों में वह सीन बिना धुंधले किए हुए पेश किए गए। यदि यह नियम सख्ती से लागू होता है तो उन अभिनेत्रियों के कैरियर का क्या होगा जिनका अभिनय अंग प्रदर्शन पर टिका है।
विज्ञापन

कहां जाएंगी सनी लियोनी

sensor board stop nudity in films

भूतपूर्व पोर्न स्टार की कोई भी फिल्‍म ले लीजिए वह फिल्‍म उनके संवादों या अभिनय के लिए नहीं बल्कि फिल्मों में उनके एक्सपोजर के लिए याद रखी जाएगी। सनी लियोनी देखते ही देखते बड़े स्टार बन गई हैं इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनकी पोर्न इमेज रही है। यदि सेंसर ने बेडरूम और किस सीन पर कैंची चलाई तो कोई फिल्मकार सनी लियोनी को अपनी फिल्म में रखेगा ही क्यों।

क्या होगा पूनम का?

sensor board stop nudity in films

पूनम पांडेय की अब तक एक ही फिल्‍म नशा रिलीज हुई है। नशा फिल्म का क्या हश्र हुआ है यह आप जानते हैं। लेकिन अपनी कई दृश्यों की वजह से चर्चाओं में जरूर रही है। नशा फिल्म में पूनम ने जबर्दस्त एक्सपोज किया था। यदि सेंसर अब पूनम पांडेय को ऐसे दृश्य करने से रोक देता है तो उनके कैरियर का क्या होगा?

विज्ञापन

कहीं की नहीं रहेंगी शर्लिन

sensor board stop nudity in films

शर्लिन चोपड़ा की बतौर एक्ट्रेस एक भी फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है। लेकिन उनकी लंबे समय से चर्चा उनकी आने वाली फिल्म कामसूत्र को लेकर है। शर्लिन इस फिल्‍म में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। श्‍ार्लिन चोपड़ा की जो तस्वीरें जारी हुई हैं उनको देखकर लगता है कि सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को रिलीज होने के लिए मान्यता ही नहीं देगा।

क्या करेगा भट्ट कैंप

sensor board stop nudity in films

भट्ट कैंप की पहचान बोल्ड फिल्‍में रही हैँ। भट्ट कैंप की कोई भी फिल्म ले लीजिए उस फिल्म में एक खास बात यह होगी कि उसकी एक्ट्रेस बोल्ड होगी और फिल्म की चर्चा उसकी बोल्डनेस की वजह से होगी। भट्ट कैंप ने इसे कामयाबी का एक शार्टकट भी बनाया था। ऐसे में जब इस तरह का अंग प्रदर्शन नहीं हो सकेगा।

एकता कपूर के सामने भी संकट

sensor board stop nudity in films

एकता कपूर की फिल्में इन दिनों भट्ट कैंप की फिल्‍मों से ज्यादा बोल्ड होने लगी हैं। एकता कपूर की फिल्‍मों की हालत तो यह है कि उनकी फिल्‍मों में विषयगत सेक्स बढ़ चुका है। ऐसे में सेंसर बोर्ड एकता कपूर की फिल्‍मों को तो पूरी तरह से बैन ही कर देगा। एकता की आखिरी फिल्‍म रागिनी एमएमएस 2 को लेकर भी सेंसर से उनका टकराव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed