{"_id":"576279214f1c1be53811bdd0","slug":"school-teacher-s-book-rough-open-secret","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल टीचर की रफ बुक खोलेगी राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल टीचर की रफ बुक खोलेगी राज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Thu, 16 Jun 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा जगत की कमियों को लेकर हाल के वर्षों में कुछ फिल्में बनी है जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा थ्री इडियट्स को मिली। अब निर्देशक अनंत महादेवन भी इस मुद्दे पर फिल्म ला रहे है, रफ बुक। 24 जून को रिलीज होने जा रही फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी मुख्य भूमिका में है। महादेवन फिल्म में शिक्षा जगत की विसंगतियों की पोल खोलेंगे।
विज्ञापन
फिल्म की कहानी एक फिजिक्स (भौतिकी) टीचर की है, जो ‘डी’ डिविजन के बच्चों को पढ़ाती है। स्कूल में डी वर्ग को सब ‘डफर्स’ (मूर्ख) कहकर चिढ़ाते है। तनिष्ठा यहां टीचर के रोल में है। कैसे वह अपनी बातों से डी डिविजन के बच्चों को प्रेरित करती है और स्कूल में आने वाले रिजल्ट को पलट देती है, यह इस कहानी में दिखाया गया है। महादेवन के अनुसार फिल्म आज के छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था पर नजरिये को सामने लाती है।
विज्ञापन