फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Satyajit Ray's portraits displayed at UN exhibition

फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे को संयुक्त राष्ट्र ने दिया बड़ा सम्मान

Sun, 28 Jun 2015 02:33 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
Satyajit Ray's portraits displayed at UN exhibition

भारत के फिल्म इतिहास में अपना एक खास मुकाम रखने वाले सत्यजीत रे की तस्वीर को संयुक्त राष्ट्र ने अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया है। 16 विचारकों और कलाकारों की तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में प्रदर्शित की जाएंगी। ये 16 फोटो उन शख्शियतों की हैं जिन्होने मानवता के लिए काम किया है।

विज्ञापन


दुनियाभर के इन 16 नामों में से एक नाम सत्यजीत रे का है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष सैम कुटेसा 30 जून को इस प्रदर्शनी को आम लोगों के लिए खोल देंगें। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य महान हस्तियों द्वारा मानवता के लिए किए गए कामों को याद करना है।
विज्ञापन


सत्यजीत रे के साथ जिन हस्तियों की तस्वीरें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में दिखेंगी उनमें पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई, अमेरिका की लेखक माया ऐंजलू, ब्रिटिश अभिनेत्री ओड्रे हेपबर्न और चीन की अभिनेत्री गोंग ली के नाम प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यजीत रे ने दी भारत के सिनेमा को नई दिशा

Satyajit Ray's portraits displayed at UN exhibition

सत्यजीत रे का भारतीय फिल्म इतिहास में बेहद ऊंचा स्थान है। सत्यजीत रे एक निर्देशक, प्रोडयूसर, स्क्रीनप्‍ले राइटर, गीतकार, गायक और संगीत निर्देशक भी थे। सत्यजीत रे अपार प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।

1992 में दुनिया को अलविदा कहने वाले सत्यजीत रे ने बंगाली सिनेमा को बुलंदियों पर पहुंचाया। हिंदी सिनेमा को भी इस महान निर्देशक ने 'शतरंज के खिलाड़ी' जैसी फिल्म दी। सत्यजीत रे ने हिंदी, बंगाली को साथ अंग्रेजी में भी फिल्में बनाई।

सत्यजीत रे को मिले पुरस्कारों की फेहरिस्त काफी लंबी है। उन्हे 1992 में ऑस्कर का लाइफटाइम एचिवमेंट अवार्ड मिला। 1992 में ही सत्यजीत रे को भरत रत्न भी मिला था। सत्यजीत रे को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed