Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने निधन से दो दिन पहले एक्ट्रेस स्मृति कालरा को किया था मैसेज, जानें क्या थी वजह
स्मृति ने खुलासा किया कि सतीश ने हाल ही में उनका एक कमर्शियल विज्ञापन देखा था और उनकी तारीफ करने के लिए उन्हें मैसेज किया था।
विस्तार
सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने प्रशंसकों के दिल में वह आज भी मौजूद हैं। निधन से पहले वह अपनी फिल्म कागज 2 के पोस्ट प्रोडक्शन में काफी व्यस्त थे। एक्ट्रेस स्मृति कालरा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत अभिनेता-निर्देशक को याद करते हुए बताया कि निधन से दो दिन पहले उन्होंने एक्ट्रेस को मैसेज भेजा था।
एक्ट्रेस को किया था मैसेज
स्मृति ने खुलासा किया कि सतीश ने हाल ही में उनका एक कमर्शियल विज्ञापन देखा था और उनकी तारीफ करने के लिए उन्हें मैसेज किया था। उनके अनुसार, वह उन लोगों में से एक थे जो दूसरों की सफलता का जश्न मनाते थे और उनका उत्साह बढ़ाते थे। अभिनेत्री ने कहा कि उनका आखिरी संदेश यह था कि वह हमेशा उन्हें गौरवान्वित करेंगी।
काम के प्रति थे जुनूनी
इस बातचीत में उन्होंने आगे 'कागज 2' में सतीश के निर्देशन के बारे में बात की। अभिनेत्री ने कहा कि इस उम्र में और इंडस्ट्री में इतने साल के बाद भी उनमें बच्चो जैसा उत्साह था। वह काम के प्रति जुनूनी थे। उन्होंने यह भी कहा कि काम के लिए उनमें जो जुनून था, वह वास्तव में दूसरों से कहीं ज्यादा था। जिस तरह से वे हर टेक से पहले 'एक्शन' कहते थे, वह सभी को दिन भर काम करने के लिए समान उत्साह से भर देता था। उनकी ऊर्जा संक्रामक थी।
यह भी पढ़ें- Naatu Naatu: दुनियाभर में छाया नाटू-नाटू, टॉम क्रूज ने जमकर तारीफ की तो स्पीलबर्ग की पत्नी ने दो बार देखी RRRसदमे में अभिनेत्री
अभिनेत्री ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्होंने उन्हें 'कागज 2' में निर्देशित किया। उनके अनुसार, वह अपने आप में एक कंपलीट स्कूल थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेता-निर्देशक की अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'कागज 2' की रिलीज से जुड़ी कई योजनाएं थीं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके निधन की खबर से वह इतनी प्रभावित होंगी। उनके अनुसार, हम सभी के जीवन में कई दोस्त होते हैं, लेकिन बहुत कम ऐसे होते हैं जो आपको हर कदम पर प्रोत्साहित करते हैं।