पति रवि दुबे को ‘लक्ष्मण’ बनते देख रो पड़ीं सरगुन मेहता, ‘रामायण’ से जुड़ी पोस्ट की शेयर; लिखा भावुक नोट
Sargun Mehta: सरगुन मेहता ने दिल्ली में लॉन्च हुए ‘रामायण’ के ट्रेलर की झलक पोस्ट कर इमोशनल नोट शेयर किया है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस सरगुन मेहता अपने पति रवि दुबे को नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार में देखकर काफी भावुक हो गईं। इस फिल्म का ट्रेलर इस शनिवार दिल्ली में एक खास इवेंट में कुछ चुनिंदा लोगों को दिखाया गया, जहां फिल्म की टीम मौजूद थी और सरगुन भी रवि के साथ वहां पहुंची थीं।
सरगुन ने लिखा इमोशनल नोट
इवेंट की कुछ झलकियां शेयर करते हुए सरगुन ने बताया कि वह अपने पति की इस नई शुरुआत को देखकर खुद को संभाल नहीं पाईं और रोती रहीं।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का धन्यवाद किया, जिन्होंने रवि को लक्ष्मण के रोल के लिए चुना। सरगुन ने लिखा, ‘मेरा दिल खुशी से भरा हुआ है।
मैं रोना बंद नहीं कर पा रही हूं और अभी कुछ लिख भी नहीं पा रही हूं। 24 जुलाई 2026 को जब ट्रेलर दुनिया के सामने आएगा, उसका इंतजार है। हमें यहां तक लाने के लिए मुकेश छाबड़ा का बहुत-बहुत धन्यवाद। हमेशा आपका एहसान रहेगा। जय श्री राम।’
सरगुन ने यह भी कहा कि यह पल रवि की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने लिखा, ‘हर सांस के साथ मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। यह उनकी मेहनत का फल है।’
लक्ष्मण का किरदार निभाने पर रवि दुबे
इसी इवेंट में रवि दुबे भी अपने इमोशंस नहीं छिपा पाए। लक्ष्मण का किरदार निभाने को उन्होंने भगवान का आशीर्वाद बताया।
स्टेज पर बात करते हुए रवि की आंखें नम हो गईं और उनकी आवाज भी भारी हो गईं। उन्होंने फिल्म के मेकर्स का धन्यवाद किया कि उन्होंने उन पर इतना भरोसा जताया और उन्हें इस खास किरदार के लिए चुना।
The greatest honour of my life 🙏#ramayana pic.twitter.com/843UrkCcII
— Ravi Prakash Dubey (@_ravidubey) July 19, 2026
‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबाकि, इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह सूर्पनखा की भूमिका में हैं और कुणाल कपूर भगवान इंद्र की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आदिनाथ कोठारे, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और अरुण गोविल जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' मेगा बजट फिल्म है, जिसे करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया जा रहा है। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा इस साल दिवाली पर आएगा और दूसरा हिस्सा अगले साल दिवाली पर दस्तक देगा।
ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer Leak: कड़ी सुरक्षा के बावजूद रामायण के इवेंट से लीक हुआ ट्रेलर, रावण बने यश की मिली पहली झलक