फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saran International Film Festival 2019 to held on 3 to 4 December 2019

3-4 दिसंबर के बीच होगा 'सारण अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह', अखिलेंद्र मिश्र बने ब्रांड अंबेसडर

Tue, 26 Nov 2019 05:09 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 26 Nov 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Saran International Film Festival 2019 to held on 3 to 4 December 2019
Saran International Film Festival 2019 - फोटो : amar ujala
बिहार के छपरा ( सारण) जिले में 3-4 दिसंबर के बीच अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन का नाम सारण अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2019 रखा गया है। छपरा में पहली बार आयोजित होने वाले इस फिल्म समारोह के ब्रांड अंबेसडर जाने-माने अभिनेता अखिलेंद्र मिश्र हैं। सारण अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2019 में करीब 8 देश अपनी फिल्मों के साथ शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


आठ देशों की 40 फिल्मों का होगा प्रदर्शन
समारोह के दौरान कुल आठ देशों की चालीस फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा जो की अलग-अलग कैटेगरी जैसे डाक्यूमेंट्री , शार्ट फिक्शन, एनीमेशन और ट्राइबल की होंगी। समारोह में फिल्मों के बीच प्रतियोगिता होगी और इसमें ज्यूरी बोर्ड में वरिष्ठ फिल्म स्कॉलर श्री अमृत गांगर, फिल्मकार व लेखक धीरज मिश्र और अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त लद्दाखी फिल्मकार स्टेनजीन दोरजी होंगे।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर जैसे देश करेंगे शिरकत
दो दिवसीय समारोह के दौरान फिल्मों की स्क्रीनिंग, मास्टर क्लास, डायरेक्टर्स के साथ बातचीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि भी होना सुनिश्चित है। बता दें कि छपरा में हो रहे अपने आप में पहला में ये एक विशेष कार्यक्रम है जिसमें देश की बात करें तो - हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर, महाराष्ट्र, झारखण्ड, बिहार, केरल  पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि प्रदेशों की प्रतिभागिता है और विदेशों की बात करें तो - ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, ईरान, इस्राइल, बांग्लादेश, स्पेन आदि की स्वतंत्र फिल्मों की प्रतिभागिता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह की पूरी जिम्मेदारी अभिषेक अरुण पर है जो कि इस समारोह का डायरेक्टर हैं। अभिषेक अरुण इससे पहले कई फिल्म समारोह में बतौर ज्यूरी रह चुके हैं। छपरा में आयोजित हो रहे फिल्म समारोह को लेकर अभिषेक ने कहा, " मैं स्वयं कई फिल्म समारोहों से जुड़ा रहा हूं और जब बाहर ऐसे आयोजन देखता था तो मन में एक भाव आता था की हमारे यहां भी काश ऐसे आयोजन होते। इससे समाज को एक नयी चेतना मिलेगी, समाज का मानसिक विकास हो सकेगा, लोग एक दूसरे की संस्कृति  को जानेंगे, विचारों का आदान प्रदान हो सकेगा, ऐसे में मैंने एक कदम उठाया है।'


छपरा के पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में क्या होगा खास?
सारण के रहने वाले दो फिल्मकार संदीप कुमार व जैनेंद्र दोस्त की फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी।
स्पेशल स्क्रीनिंग्स की लिस्ट की पांच फिल्मों इस प्रकार हैं..
नाच भिखारी नाच : निर्देशक : जैनेंद्र दोस्त व शिल्पी गुलाटी, दिल्ली , छपरा
महाकुंभ : निर्देशक : संदीप कुमार , छपरा , मुम्बई
नो वुमन्स लैंड : निर्देशिका : डॉक्टर देव कन्या ठाकुर , हिमाचल प्रदेश
गुल : निर्देशक : गुल रियाज, श्रीनगर
किताब : निर्देशक : कमलेश मिश्र , मुम्बई

इसके अलावा इस समारोह में इस्राइल की फिल्म 'छिद्र', ओडिशा की फिल्म 'कुकली', महाराष्ट्र की फिल्म 'तरंग' , छत्तीसगढ़ की फिल्म 'बघवा' आदि होगी। साथ ही ऑस्ट्रेलिया की फिल्म 'बगीरा' आदि जैसी 35 फिल्मों का प्रदर्शन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed