सोशल मीडिया: सबा अली ने शेयर की सारा की बचपन की तस्वीर, हाथ में पकड़े जूते को बताया 'सेल फोन'
अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने शनिवार को सारा अली खान की बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने मजाक में लिखा कि सारा हाथ में अपना 'पहला सेल फोन' पकड़े हुए है।
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने शनिवार को सारा अली खान की बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें उन्होंने मजाक में लिखा कि सारा हाथ में अपना 'पहला सेल फोन' पकड़े हुए है। उनकी इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स ने कई टिप्पणियां की हैं। इस तस्वीर में सारा अली खान नीले रंग की ड्रेस में दिख रही हैं जिसमें कढ़ाई वाले फूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
उनके बाल पीछे बंधे हुए हैं। सारा अपने दाहिने हाथ में जूता पकड़े हए पोज दे रही हैं। सबा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि सारा..मेरा पहला सेल फोन! कौन है? हेल्लो मीडिया? 20 साल पीछे चलो..मैं मशहूर होने जा रही हूं। इस पोस्ट पर सारा अली खान के फैंस ने उन्हें काफी प्यार दिया है। एक यूजर ने लिखा है कि वह हमेशा मनोरंजनकर्ता रही हैं। मुझे लगता है वह प्रसिद्ध होने के लिए पैदा हुई है। किसी ने लिखा कि यह चप्पल बहुत भाग्यशाली है। एक फैंस ने लिखा कि सारा अली खान इनाया की तरह दिखती है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सबा अली खान ने सारा की तस्वीर शेयर की है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पेज पर सारा की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। पिछले महीने ही उन्होंने सारा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था 'मेरा दिल'। इस एक प्रशंसक ने दावा किया था कि सबा तैमूर अली खान और जेह से भी ज्यादा प्यार भतीजी सारा को करती हैं।