फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Vicky Kaushal drop mesmerising pictures from the bank of Narmada River

Sara Ali Khan Vicky Kaushal: सारा अली और विक्की कौशल ने शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- हर हर नर्मदा...

Mon, 24 Jan 2022 06:44 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 Jan 2022 06:44 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सारा अली खान और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें नर्मदा नदी के किनारे की हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल और सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Vicky Kaushal drop mesmerising pictures from the bank of Narmada River
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सारा अली खान और विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें नर्मदा नदी के किनारे की हैं। गौरतलब है कि विक्की कौशल और सारा अली खान ने हाल ही में इंदौर में लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है। उसी वक्त दोनों ने नर्मदा नदी का दौरा किया था और अब इन तस्वीरों को साझा किया है।

विज्ञापन


तस्वीरों में सारा अली खान को पर्पल सूट पहने  हुए देखा जा सकता है, जबकि विक्की कौशल ने हुडी वाली स्वेटर पहन रखी है और सिर पर टोपी लगाई हुई है। इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए विक्की कौशल ने लिखा, "हर हर नर्मदा।" 
विज्ञापन


जोया अख्तर ने लिखा-कितना सुंदर...
विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर जोया अख्तर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, कितना सुंदर। विक्की कौशल ने कुल तीन तस्वीरें साझा की है जिनमें वह नर्मदा नदी के किनारे अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में वह मुस्कुरा रहे हैं। विक्की कौशल की तस्वीरों को 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं सारा अली खान ने भी इंस्टाग्राम पर कुल तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें अब तक  6 लाख से ज्यादा  लोग लाइक कर चुके हैं। सारा अली खान और विक्की कौशल की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों में सारा अली खान की सादगी और सुंदरता की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed