फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan Celebrates Her 30th Birthday with paparazzi shares photos saying thanks to fans

Sara Ali Khan: जन्मदिन पर सारा अली खान ने पैपराजी के साथ काटा केक, शुभकामनाओं के लिए फैंस को कहा शुक्रिया

Tue, 12 Aug 2025 07:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Aug 2025 07:37 PM IST
सार

Sara Ali Khan Birthday: अभिनेत्री सारा अली खान आज 12 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 30 वर्ष की हो गई हैं। सारा ने अपने स्पेशल दिन पर पैप्स के साथ केक काटा।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Celebrates Her 30th Birthday with paparazzi shares photos saying thanks to fans
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सारा अली खान इंडस्ट्री की चर्चित और स्टाइलिश एक्ट्रेस में शामिल हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की लाडली सारा अली खान आज मंगलवार 12 अगस्त को 30 वर्ष की हो गई हैं। अभिनेत्री ने अपने खास दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। वे मंदिर गईं और फिर घर में पूजा-पाठ की। इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विज्ञापन

सारा ने फैंस को कहा शुक्रिया
सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। वे व्हाइट सूट और पिंक दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। सारा के माथे पर तिलक लगा है, वे चौकी के सामने बैठीं हैं, जिस पर भगवान विराजमान हैं। इस पोस्ट के साथ सारा ने कैप्शन लिखा है, 'आपकी शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से शुक्रिया'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)


विज्ञापन
विज्ञापन

Sara Ali Khan Celebrates Her 30th Birthday with paparazzi shares photos saying thanks to fans
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

पैपराजी के साथ काटा केक

सारा अली खान ने अपने इस स्पेशल दिन पर पैपराजी के साथ केक भी काटा। दरअसल, सारा अपने बर्थडे पर मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। एक्ट्रेस ने पैप्स को पोज दिए। इसके बाद उन्होंने पैपराजी की डिमांड पर केक भी काटा। एक्ट्रेस का यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
विज्ञापन

बुआ सोहा और सबा ने लुटाया प्यार
सारा अली खान का जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में हुआ। वे शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की पोती हैं। सोहा अली खान सारा की बुआ हैं। सारा ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था। हाल ही में उन्हें फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में देखा गया था, जो 04 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सारा के बर्थडे पर फैंस ने बधाइयों की झड़ी लगा दी है। सारा की बुआ सोहा और सबा अली खान ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed