Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput Kedarnath film new song Jana Nisaar has been out

प्यार करने वालों के दर्द को बयां करता है केदारनाथ का 'जां निसार', व्यूज 27 लाख के पार

Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput Kedarnath film new song Jana Nisaar has been out
Kedarnath - फोटो : social media
एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और गाने दर्शकों को पसंद भी आए हैं। इस बीच 'केदारनाथ' का नया गाना रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


फिल्म के नए गाने का नाम 'जां निसार...' है। गाने का वीडियो दर्शकों को इतना पसंद आया है यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसको यूट्यूब पर अब तक 27 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'जां निसार...' को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है,जबकि गाने का म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है।
विज्ञापन


इस गाने को अरिजीत सिंह ने बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है। 'जां निसार...' यह दो प्यार करने वालों की बीच की दूरियों को बयां करता है। 'नमो नमो', 'स्वीट हार्ट' और 'काफिराना' गाने के बाद यह 'केदारनाथ' का चौथा गाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें 'केदारनाथ' की कहानी की तो इसमें साल 2013 में आई त्रासदी को एक प्रेम कहानी के द्वारा दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक मुस्लिम लड़के जबकि सारा अली खान ब्राह्मण लड़की के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता फिल्म में वीएफएक्स पर भी अच्छा काम किया गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed