Sapna Choudhary: 'बालम' सॉन्ग से धूम मचाएंगी सपना चौधरी, जानिए कब रिलीज हो रहा है उनका ये जबरदस्त गाना
सपना चौधरी फैंस के लिए आए दिन एक से बढ़कर एक सॉन्ग लेकर आती हैं। अब वह अपने नए गाने 'बालम' से धूम मचाने को तैयार हैं। उन्होंने इसका शानदार टीजर जारी करने के साथ ही गाने की रिलीज डेट भी बता दी है।
विस्तार
हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी अब सिर्फ स्टेज शोज ही नहीं करती बल्कि वह आए दिन फैंस के मनोरंजन के लिए जबरदस्त गाने रिलीज करती रहती हैं। उनके हर गाने पर फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। अब एक बार फिर से वह अपना नया गाना 'बालम' लेकर आ रही हैं। जिसकी शानदार झलक भी उन्होंने साझा कर दी है और साथ ही रिलीज डेट भी बता दी है।
Randeep Hooda: ‘सिख वे नहीं होते जैसे फिल्मों में दिखाए जाते हैं’, रणदीप हुड्डा ने अमर उजाला से कही मन की बात
'बालम' सॉन्ग से फैंस का मनोरंजन करेंगी सपना चौधरी
सपना चौधरी ने अपने अपकमिंग सॉन्ग की छोटी सी वीडियो क्लिप या कहें कि टीजर साझा किया है। जिसका म्यूजिक और बोल सुनकर ही आप भी इस गाने के रिलीज के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। 'बालम' सॉन्ग में सपना एक बार फिर से देसी अंदाज में दिखाई देने वाली हैं, वहीं इसमें उनका साथ देगी माही गौर। इस गाने को आशू ट्विंकल और रुचिका ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके बोल नवीन विशू बाबा ने लिखे हैं।
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम पर भड़के सलमान खान, कहा- खुद को समझती क्या हो?
इस दिन रिलीज होगा 'बालम सॉन्ग'
सपना चौधरी ने गाने की झलक साझा करते हुए बताया कि उनका ये गाना 'बालम' 6 दिसंबर को यूट्यूब चैनल 'देसी गीत' पर रिलीज होने वाला है। हरियाणवी क्वीन ने पोस्ट साझा करते हुए मजेदार अंदाज में कैप्शन में लिखा- "जल्दी ही देखते हैं किसका 'बालम' कितना नेक है।" यानी इस बार सपना अपने इस गाने से एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने वाली हैं।
आप भी देखिए ये वीडियो