{"_id":"62c2a779dd37002a2916adc9","slug":"sapna-choudhary-latest-haryanvi-song-nachan-ki-tol-release-now-dancer-shared-video-clip","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nachan Ki Tol Out: सपना चौधरी के नए गाने ने आते ही मचाया धमाल, डांसर के ठुमकों पर हार बैठेंगे दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nachan Ki Tol Out: सपना चौधरी के नए गाने ने आते ही मचाया धमाल, डांसर के ठुमकों पर हार बैठेंगे दिल
हरियाणा की सपना चौधरी अब 'डीजे क्वीन' बन गई हैं। वह बेशक हरियाणा की देसी क्वीन के नाम से मशहूर हैं लेकिन उनके गाने डीजे पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर देते हैं और अब सपना चौधरी का एक और शानदार गाना रिलीज हो गया है, जिसे सुनने के बाद आप खुद को डांस करने से नहीं रोक पाएंगे। सपना चौधरी का नया गाना 'नाच की तोल' है, जो रिलीज हो गया है और आते ही इस गाने ने फैंस के बीच धमाल मचा दिया। सपना चौधरी के फैंस इस गाने को पसंद कर रहे हैं।
2 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में सपना चौधरी के साथ भरत नेगी नजर आए हैं। भरत नेगी का स्वैग और सपना का डांस इस गाने में चार-चांद लगा रहे हैं। गाने के लिरिक्स प्रेम जांगड़ा ने लिखे हैं। सपना चौधरी ने भी इंस्टाग्राम पर अपने इस गाने का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है और फैंस को सॉन्ग रिलीज होने की जानकारी दी है। इस वीडियो के साथ डांसर ने लिखा, 'नाच की तोल रिलीज हो गया है।' इस गाने को महज एक घंटे में दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं और व्यूज का ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
इस गाने में सपना चौधरी ने हमेशा की तरह गजब का डांस किया है साथ ही उनका लुक भी कमाल का है। वह हर आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। पूरे गाने में कभी सपना पिंक शिमर कलर के लहंगे में दिखाई देती हैं तो कभी वह ग्रीन कलर के आउटफिट में कहर ढा रही हैं। इस गाने में सपना की उनके को-स्टार भरत नेगी संग केमिस्ट्री जची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने लटके-झटकों से लाखों को दीवाना बनाया हुआ है। उनका हर गाना फैंस को खूब पसंद आते हैं। सपना के पॉपुलर गानों की बात करें तो लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन उनके कुछ गाने फैंस के लिए ऑल टाइम फेवरेट बने हुए हैं, जिसमें चटक मटक, चेतक, तेरी आंख्या का यो काजल, रेड फरारी समेत कई गाने शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।