Sapna Chaudhary New Song: सपना चौधरी के गाने 'नशीले नैन' ने मचाया तहलका, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी आए दिन अपने नए म्यूजिक वीडियोज से फैंस को दीवाना बना देती हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका नया गाना 'नशीले नैन' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विस्तार
हरियाणवी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने फैंस के मनोरंजन के लिए कोई न कोई नया धमाकेदार सॉन्ग लेकर आती ही रहती हैं। उनका हर गाना आते ही छा जाता है। अब उनका नया गाना 'नशीले नैन' (जो एक दिन पहले ही रिलीज हुआ है) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सपना ने एक बार फिर से अपने जबरदस्त डांस से फैंस को दीवाना बना दिया है।
गजब डांस मूव्स से फैंस को बनाया दीवाना
सपना चौधरी का नया सॉन्ग 'नशीले नैने' फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में एक बार फिर वह अपने ठेठ देसी अंदाज में नजर आ रही हैं और वह गजब के डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 60 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है तो वहीं उनके इस गाने पर फैंस जमकर रील भी बना रहे हैं। सपना चौधरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से इन रूल्स को री-शेयर भी किया है।
Drishyam 2 Twitter Review: दृश्यम 2 ने आते ही मचाया तहलका, अजय-अक्षय की टक्कर देख यूजर्स बोले- कड़क
फैंस ने की जमकर तारीफ
सपना के साथ इस नए गाने में विवेक राघव नजर आ रहे हैं। वहीं गाने को सिंगर कंचन नागर ने गाया है और इसके बोल मोहित माजारिया द्वारा लिखे गए हैं। सपना चौधरी का ये गाना यूट्यूब चैनल ड्रीम एंटरटनेमेंट पर रिलीज किया गया है। फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "आप हरियाणवी कलाकार अपनी कला से हरियाणा वासियों का खूब मान बढ़ा रहे हैं.... दिल से आपकी पूरी टीम को शुभकामनाएं"। इसी तरह से दूसरे लिखा- देसी क्वीन ने कमाल कर दिया, पहली बार में ही ये गाना मेरा फेवरेट हो गया, क्या यह गाना मिलियन बिलियन में जाए। अन्य भी सपना के इस गाने की इसी तरह तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।