{"_id":"5bd6d16abdec22693e5a3e6f","slug":"sanjay-leela-bhansali-next-film-hira-mandi-priyanka-chopra-will-be-the-heroine","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्यालय चलाने वाली महिला पर फिल्म बनाने जा रहे संजय लीला भंसाली, ये टॉप हीरोइन करेंगी लीड रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वैश्यालय चलाने वाली महिला पर फिल्म बनाने जा रहे संजय लीला भंसाली, ये टॉप हीरोइन करेंगी लीड रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
sanjay leela bhansali
- फोटो : twitter
संजय लीला भंसाली ने इस साल 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग कर लोगों का दिल जीत लिया था । अब उन्होंने नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है । हाल ही में फिल्म का नाम भी सामने आ गया है ।
अपनी नई फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली की ओर से कोई बयान नहीं आया है । लेकिन खबरों के मुताबिक, भंसाली की अगली फिल्म गंगूबाई कोठेवाली नाम की एक महिला डॉन पर आधारित होगी। इसके लिए भंसाली ने प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया है ।
प्रियंका चोपड़ा ने अभी तक इस फिल्म को साइन नहीं किया है । वो फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने का इंतजार कर रही हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, ‘संजय लीला भंसाली ने अपनी इस फिल्म का टाइटल फाइनल कर दिया है। इसका नाम 'हीरा मंडी' रखा गया है ।'
विज्ञापन
फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम आखिरी स्टेज पर है, जैसे ही वो पूरा हो जाएगा इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि गंगूबाई कोठेवाली एक समय पर मुंबई में कई सारे वैश्यालय चलाती थी । आज के समय में ये महिला कमाठीपुरा में रहने वाली महिलाओं के बीच पूजी जाती है। गंगूबाई अपनी साथी महिलाओं का खूब ख्याल रखती थीं जिस कारण आज भी लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं । हाल ही में न्यूयॉर्क में उनकी गोद भराई रस्म हुई । शादी के बाद ही प्रियंका अपने अगला प्रोजेक्ट शुरू कर पाएंगी । खबरों की मानें तो शादी जोधपुर के एक आलीशान महल से होगी । इसमें बॉलीवुड की चुनींदा हस्तियां ही पहुंचेगी ।

View this post on Instagram
A post shared by Weddingz.in (@weddingz.in) on