फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Leela Bhansali announces his next Film saga Baiju Bawra

दिवाली के मौके पर भंसाली ने किया अपनी नई फिल्म का एलान, जानिए कब होगी रिलीज

Sun, 27 Oct 2019 06:07 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 27 Oct 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Leela Bhansali announces his next Film saga Baiju Bawra
Sanjay Leela Bhansali

पद्मावत, रामलीला जैसी फिल्मों के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का टाइटल 'बैजू बावरा' है। फिल्म की स्टार कास्ट अभी फाइनल नहीं हुई है।

विज्ञापन


यह फिल्म दिवाली के मौके पर साल 2021 में रिलीज होगी। बता दें 'बैजू बावरा' म्यूजिक लेजंड मैवरिक मैस्ट्रो के बदला लेने की कहानी पर आधारित होगी। 

अभी कुछ दिन पहले ही भंसाली ने आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई कठियावाड़ी की घोषणा की थी। यह फिल्म अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गडा मिल कर रह रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

On this auspicious day, we are delighted to make your Diwali happier by announcing our next endeavour♥️🙏🏻 #SanjayLeelaBhansali #BaijuBawra #HappyDiwali

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions) on

Sanjay Leela Bhansali announces his next Film saga Baiju Bawra
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है गंगूबाई कठियावाड़ी

गंगूबाई मुंबई के हीरामंडी नाम की जगह कोठा चलाती थीं। साथ ही वह देश के विभिन्न शहरों में फ्रेंचाइजी कोठे खोलने वाली वह पहली पेशेवर महिला थीं। कहा जाता है कि 60 के दशक में गंगूबाई का ऐसा दबदबा था कि कोई भी उनसे मुसीबत मोल लेने से डरता था।  गंगूबाई का असल नाम गंगा हरजीवनदास काठियावाड़ी था। वह गुजरात के काठियावाड़ से ताल्लुक रखती थीं। गंगा, गुजरात के एक समृद्ध परिवार से थीं जो मुंबई आकर हीरोइन बनना चाहती थीं। 16 साल की उम्र में ही गंगा अपने पिता के अकाउंटेंट के प्यार में पड़कर मुंबई चली आई और शादी कर ली। हालांकि कुछ दिनों बाद उनके पति ने 500 रुपये के लिए उन्हें एक कोठे पर बेच दिया। इसके बाद गंगा की जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव आए कि वह गंगा से कोठेवाली गंगूबाई बन गईं। आगे चलकर मुंबई माफिया और नेताओं तक उनकी अच्छी पहुंच हो गई। वह हमेशा सेक्स वर्कस के अधिकारों के लिए आवाज उठाती थीं।
 

जल्द शुरू होगी शूटिंग
फिल्म की कहानी एस हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। पहले इस फिल्म का नाम हीरामंडी रखा जाना था। फिल्म की स्क्रीप्ट पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। वहीं फिल्म के सारे गाने भी रिकॉर्ड कर लिए गए हैं और सेट्स पर भी काम शुरू हो चुका है। 

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों का दिवाली पर निकला दिवाला, आमिर की फिल्म तो हुई सुपरफ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed