{"_id":"4b5f1ca48f5f5caf39968165c0fe107b","slug":"sanjay-dutt-wife-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की पत्नी अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की पत्नी अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 09 Jan 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की पत्नी अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। संजय उनके साथ हैं।
विज्ञापन
जिस काम की वजह से संजय दत्त को जेल से छुट्टी मिली थी अब संजय दत्त वही काम करवा रहे हैं। जी हां संजय दत्त अब अपनी बीवी का इलाज करा रहे हैं।
संजय दत्त की पत्नी मान्यता को मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मान्यता के ह्वदयरोग विशेषज्ञ अजय चौगुले ने यह जानकारी दी।
चौगुले ने कहा कि मान्यता को मंगलवार को भर्ती किया गया। अभी हम उनकी जांच कर रहे हैं और उनकी मेडिकल रिपोट्र्स देख रहे है। मान्यता दिल की बीमारी और लीवर में इन्फेंक्शन से पीडित हैं।
डॉक्टर से ऑपरेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। इस समय में मान्यता के साथ संजय दत्त है। डॉक्टर के अनुसार जब से मान्यता अस्पताल में भर्ती हुई है तब से उनके साथ संजय दत्त है।
विज्ञापन