फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   samantha ruth prabhu shares her journey towards living her aim for should honor highest self

'मैं जो भी सोचूं, कहूं, करूं वह मेरे सर्वोच्च स्व का सम्मान करे', कैसी जिंदगी जीना चाहती हैं सामंथा रुथ प्रभु

Sun, 12 Oct 2025 04:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 12 Oct 2025 04:53 PM IST
सार

Samantha Ruth Prabhu Post: साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी जिंदगी के एक खास अनुभव को साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर कई खास तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। साथ ही एक जिंदगी को लेकर एक खास नोट भी लिखा।

विज्ञापन
samantha ruth prabhu shares her journey towards living her aim for should honor highest self
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपने कथित रूमर्ड बॉयफ्रेंड राज निदिमोरु के साथ लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच सामांथा ने अपनी लाइफ को कैसे जीना चाहिए। इसको लेकर एक खास पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

सामांथा का पोस्ट
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इसके साथ ही सामंथा ने कैप्शन में अपने विचार, शब्द और काम उनके सबसे अच्छे व्यक्तित्व के बारे में बताया। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि शांत पलों में उन्हें यह समझ आया कि वह इसे सिर्फ कहने की बजाय जीना चाहती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामांथा के शेयर किए खूबसूरत पल
उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वह पूजा करती, जिम में व्यायाम करती और अपने कुत्तों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह नारंगी रंग का सूट पहने पूजा करती दिखीं। सामंथा के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सामांथा के फैंस उनकी इस पोस्ट पर लाल दिल वाले और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'तुम्बाड' की रिलीज के सात साल हुए पूरे, सोहम शाह ने शेयर किया खास पोस्ट, दिया फिल्म के सीक्वल को लेकर हिंट
 
विज्ञापन

सामंथा का हालिया पोस्ट
पिछले हफ्ते सामंथा ने एक इंस्टाग्राम Q&A में बताया कि एक उद्धरण ने उनकी सोच बदल दी। उन्होंने कहा, 'आपको अपना उद्देश्य उन चीजों में मिलेगा जो आपको परेशान करती हैं।' इससे उनकी जिंदगी आसान हुई और वह दूसरों को भी इसे आजमाने की सलाह देती हैं। सामंथा ने स्कूल से सीखी बातों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सहानुभूति और दयालुता जैसे गुण उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये जीवन में बहुत काम आते हैं।

यह भी पढ़ें: नव्या नवेली नंदा ने फिल्मफेयर की खास रात की दिखाई झलक, नानी जया, मां श्वेता और मामू अभिषेक के साथ दिए पोज

सामंथा का करियर
काम की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु की आखिरी फिल्म 'कुशी' थी, जो 2023 में रिलीज हुई थी। इसके बाद, वह वरुण धवन के साथ वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में दिखाई दीं, जो 2024 में रिलीज हुई थी।  

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड एक्ट्रेस डाएन कीटन का 79 की उम्र में हुआ निधन, करीना-सोनम ने ऑस्कर विजेता अभिनेत्री को दी श्रद्धांजलि..

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed