फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sam Bahadur teaser connection with india vs pakistan world cup vicky kaushal upcoming film update inside

Sam Bahadur Teaser: 'सैम बहादुर' के टीजर रिलीज से उठा पर्दा! भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप से है खास कनेक्शन

Tue, 10 Oct 2023 02:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 10 Oct 2023 02:22 PM IST
सार

विक्की कौशल की आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' के टीजर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसका भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप से खास कनेक्शन होने वाला है।

विज्ञापन
Sam Bahadur teaser connection with india vs pakistan world cup vicky kaushal upcoming film update inside
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'राजी' के बाद विक्की कौशल ने 'सैम बहादुर' के लिए एक बार फिर मेघना गुलजार के साथ हाथ मिलाया है। 'सैम बहादुर' वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है क्योंकि यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहानी बताती है, जो वर्ष 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के लिए जिम्मेदार थे। सैम बहादुर ने दुनिया का नक्शा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं, इस फील्ड मार्शल की बायोपिक अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। इसी कड़ी में फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर आए अपडेट ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

कब आएगा 'सैम बहादुर' का टीजर?

जानकारी है कि 'सैम बहादुर' के निर्माता, 13 अक्तूबर को मुंबई में इसका टीजर लॉन्च करेंगे। इस दौरान पूरी कास्ट और क्रू मौजूद होगी। टीजर फिल्म के मार्केटिंग अभियान की शुरुआत करेगा। मूवी 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, और इसकी टक्कर रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' से होगी। जानकारी तो यह भी है कि निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान फिल्म का टीजर दिखाने के लिए स्टार नेटवर्क के साथ एक विशेष समझौता किया है क्योंकि इससे दर्शकों की अधिकतम संख्या सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन


Zareen Khan: जरीन खान को मिली बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट हुआ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

'सैम बहादुर' की निर्देशक, स्टारकास्ट 

'सैम बहादुर' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, जो 'तलवार', 'राजी' और 'छपाक' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'सैम बहादुर' के बाद, विक्की 'जरा हटके जरा बचके' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के साथ 'छावा' नामक फिल्म में काम करेंगे, जिसमें वह छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में होंगे।


Tiger 3: 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, आग से खेलने को तैयार अभिनेत्री

'सैम बहादुर' की रिलीज डेट

'छावा' को लेकर खबरें हैं कि इसमें अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगी। विक्की की आखिरी रिलीज 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक प्रदर्शन करने में सफल रही। सैम बहादुर की बात करें तो, इसकी शूटिंग दो वर्ष में अलग-अलग स्थानों पर पूरी हुई है। मूवी की काफी चर्चा है। ‘सैम बहादुर’ की स्क्रिप्ट भवानी अय्यर ने मेघना गुलजार के पिता गुलजार और शांतनु श्रीवास्तव के साथ लिखी है। गुलजार ने गीतकार के रूप में भी काम किया है। संगीत, शंकर-एहसान-लॉय का है। 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 

Shehnaaz Gill Hospitalised: शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती, लाइव सेशन के जरिए साझा किया हेल्थ अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed