फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sam Bahadur: Meghna Gulzar Vicky Kaushal movie based on Field Marshal Sam Manekshaw wraps first schedule

Vicky Kaushal: विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का पहला शेड्यूल पूरा, एक्टर ने साझा कीं तस्वीरें

Tue, 18 Oct 2022 12:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Oct 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
Sam Bahadur: Meghna Gulzar Vicky Kaushal movie based on Field Marshal Sam Manekshaw wraps first schedule
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी विक्की की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फैंस के लिए एक खुशखबरी है। विक्की की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। जी हां, खुद विक्की कौशल ने यह जानकारी फैंस के साथ साझा की है। बता दें कि विक्की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपने पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करते नजर आते हैं। हाल ही में विक्की ने इस फिल्म के संदर्भ में एक पोस्ट साझा किया है।

विज्ञापन


OTT Fraud 02:  विवेक ओबेरॉय से दोस्ती गांठकर इस निर्माता से ठगे डेढ़ करोड़, पार्टनर नहीं दंपती हैं संजय-राधिका

विज्ञापन

खुशी में काटा केक
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। विक्की ने पोस्ट में दो तस्वीरें और दो वीडियो शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह मेघना गुलजार के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में फिल्म की पूरी क्रू नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में विक्की केक कटिंग करते नजर आ रहे हैं। चौथी वीडियो में विक्की पूरी टीम के साथ तालियां बजाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में विक्की और मेघना गुलजार ने खाकी रंग की हुडी जैकेट पहनी है, जिस पर लिखा है 'सैम बहादुर।' दोनों अपनी इस हुडी को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

Nora Fatehi: बांग्लादेश सरकार ने कैंसिल किया नोरा फतेही का डांस शो, डॉलर बचाने के लिए लिया फैसला

दो महीने की मेहनत हुई पूरी
इस पोस्ट के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा है, 'पांच शहरों में दो महीनों से अधिक समय से लगातार काम करने के बाद आखिर 'सैम बहादुर' का शेड्यूल पूरा हुआ। अभी कुछ और शहर कुछ और महीनों का काम बाकी है। 'सैम बहादुर' को बनाने की यात्रा अभी जारी है। जल्दी मिलते हैं टीम।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर
आपको बता दें कि मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी अहम किरदार अदा करती नजर आएंगी। विक्की कौशल की यह फिल्म दरअसल, भारतीय सेना के महान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'सैम बहादुर' के अलावा उनके पास 'गोविंदा नाम मेरा' भी है। इसके अलावा वह लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में सारा अली खान के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।

Vaishali Takkar Suicide: वैशाली ठक्कर का पुराना वीडियो हुआ वायरल, गले में फंदा डालती नजर आईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed