{"_id":"482ee31e-28d0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"salman-shahrukh-face-to-face-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सलमान से भी टकराएंगे शाहरुख ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सलमान से भी टकराएंगे शाहरुख
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 05:13 PM IST
विज्ञापन
फिल्म 'सन आफ सरदार' और 'जब तक है जान' की लड़ाई में सलमान खान भी कूद पड़े हैं। शाहरुख से कारोबारी अदावत और अजय देवगन से दोस्ती के चलते सलमान ने अजय के कंधे पर बंदूक रख सीधा निशाना शाहरुख पर साधा है।
अपनी-अपनी फिल्म के लिए सिनेमाघर मिलने को लेकर यश राज फिल्म और अजय देवगन फिल्म में खींचतान के मामले में सलमान खान ने कहा है कि अजय के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो वह भी अपनी फिल्म 'किक' को उसी दिन रिलीज करेंगे जिस दिन शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज होगी। यह दोनों ही फिल्में अगले साल के अंत तक आएंगी।
शाहरुख की 'जब तक है जान' और अजय की फिल्म 'सन आफ सरदार' दोनों एक ही दिन रिलीज हो रही है। अजय को अपनी फिल्म के लिए सिनेमाघर नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि यशराज फिल्मस ने एक करार के तहत ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघर पहले ही बुक कर लिए हैं।
विज्ञापन
इसे लेकर देवगन ने कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया में अपील की, लेकिन वहां अर्जी खारिज हो गई। अब उन्होंने और ऊंचे अपीलीय प्राधिकरण में गुहार लगाई है। देवगन का कहना है कि यह 'सन आफ सरदार' और जब तक है जान के बीच यह निष्पक्ष लड़ाई है। मैं चाहता हूं दोनों फिल्में अच्छा कारोबार करें और ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखें।