फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman said himself 'raped woman'

सलमान के 'रेप बयान' पर पिता सलीम ने मांगी माफी

Tue, 21 Jun 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
salman said himself 'raped woman'
सलमान खान - फोटो : getty
सलमान खान के विवादित बयान पर अब उनके पिता सलीम खान ने माफी मांगी है। उन्होंने बेटे की तरफ से सफाई देते हुए कहा कि जो भी हुआ है काफी गलत हुआ है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सलमान ने जो कहा, वह गलत है। मैं सबकी ओर से माफी मांगता हूं। हालांकि सलमान का ऐसा इरादा नहीं था।
विज्ञापन


सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सुल्तान के प्रमोशन को लकेर काफी व्यस्त हैं। हर जगह फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा विवादित बयान दिया है जिसने बवाल मचा दिया है। 
विज्ञापन


सुल्तान फिल्म में शूटिंग के अनुभव से जुड़े एक सवाल पर सलमान ने कहा था कि उनकी शारीरिक हालत ऐसी थी कि वह खुद को रेप पीड़ित महिला जैसा समझ रहे थे। सलमान के इस बयान के बाद उनकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर इस बयान की खिंचाई के बाद महिला आयोग ने इस पर उन्हें सफाई देने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

salman said himself 'raped woman'
सलमान 'सुल्तान' के प्रमोशन के दौरान - फोटो : getty
मीडिया से बात करने के दौरान सलमान, सुल्तान के सेट पर रिंग में रेसलिंग को लेकर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वो 6-6 घंटे लगातार शूटिंग करते थे। उन्हें रेसलिंग के सीन में काफी बार लिफ्टिंग करनी पड़ती थी। उन्हें 120 किलो वजन के एक आदमी को 10 बार 10 तरह से उठाना पड़ता था। ऐसा करने के बाद उनका शरीर बुरी तरह से टूट जाता था और वो जमीन पर गिर जाते थे। उस समय वो अपने आप को 'रेप्ड वुमेन' की तरह समझने लगते थे। वो सही से चल नहीं पाते थे और न ही कुछ खा पाते थे। 

salman said himself 'raped woman'
सलमान खान - फोटो : getty
सलमान के इस 'रेप्ड वुमेन' के बयान ने बवाल मचा रखा है। सोशल मीडिया पर उनका ये बयान वायरल हो गया है जिस पर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। आपको बता दें कि सलमान को आजकल जल्दी गुस्सा आ जाता है। वो कुछ भी बोलने से पहले सोचते नहीं हैं लेकिन सलमान आपको ये बयान देने से पहले थोड़ा सा सोचना चाहिए था। कुछ दिनों पहले ही सलमान के गुस्से के चलते अरिजीत सिंह को सुल्तान के एक गाने से अपना हाथ धोना पड़ा था। सुल्तान फिल्म से सलमान को बहुत उम्मीदें हैं लेकिन कहीं ये बयान उनकी मेहनत पर पानी न फेर दे।

salman said himself 'raped woman'
सुल्तान - फोटो : फोटो- ट्विटर
इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महिला आयोग ने कहा है कि सलमान खान एक सप्ताह के अंदर यह स्पष्ट करें कि उन्होंने यह बात किस कंसर्न में कही है। इस बयान पर विवाद मचने के बाद सलमान खान की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed