फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman plans to visit US for health check up

इलाज कराने के लिए अमेरिका जाएंगे सलमान खान

Sat, 19 Jan 2013 10:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 19 Jan 2013 10:40 AM IST
विज्ञापन
Salman plans to visit US for health check up

सलमान खान के चाहने वालों के लिए यह खबर अच्छी नहीं हो सकती है। बॉलीवुड के

विज्ञापन
इस दबंग को आने वाले दिनों में एक छोटे से इलाज से गुजरना होगा। उनके चेहरे पर नसों के डिसऑर्डर की समस्या है। जिसकी वजह से उन्हें चेहरे पर दर्द होता है। सलमान इसी समस्या के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। यह जानकारी उनके छोटे भाई सोहेल खान की तरफ से आई है।

सूत्रों के मुताबिक सलमान खान के चेहरे पर दर्द की शिकायत है। इससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है। यह समस्या उन्हें पिछले कुछ दिनों से हो रही है। इस बीच जब वह किसी भी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त नहीं हैं तो उन्होंने इसका आपरेशन कराने की सोची। चेहरे में दर्द होने की इस बीमारी को मेडिकल की भाषा में ट्राइजेमिनल न्यूरॉल्जिया कहते हैं। इस बीमारी में चेहरे की नसों में कभी हल्का तो कभी ज्यादा दर्द उठता है।
विज्ञापन


इसके पहले भी वह इस समस्या से पीड़ित रह चुके हैं। उन्होंने साल 2011 में भी अमेरिका में यह आपरेशन कराया था। अब यह समस्या एक बार फिर से उनके सामने आयी है। हालांकि अभी तय नहीं है कि वह इलाज के लिए अमेरिका कब जाएंगे। इस आपरेशन के बाद ही सलमान अपनी आने वाली फिल्मों 'मेंटल', 'नो एंट्री में एंट्री' और 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed