{"_id":"990edc71372090b18338864368f809ba","slug":"salman-khan-will-not-hoste-big-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'बिग बॉस' होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'बिग बॉस' होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 28 Oct 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान ने बातों ही बातों में संकेत दिया है कि अब वह बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे। उन्होंने ऐसा लाइव कहा।
विज्ञापन
सलमान खान ने बिग बॉस के एक शो में लाइव कह दिया कि वह अब आगे इस रियलिटी शो को होस्ट नहीं करेंगे। हालांकि सलमान खान ने ऐसा गुस्से में कह दिया।
दरअसल सलमान खान ने ऐसा एक झगड़े को निपटाने के दौरान गुस्से में कहा। सलमान के मुंह से यह बात सुनकर हर कोई चौंक गया।
दरअसल सलमान खान को शो के प्रतियोगी कुशाल टंडन और तनीषा मुखर्जी के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा है। यह झगड़ा सलमान को रास नहीं आ रहा है।
इसी झगड़े की सुलह कराते हुए सलमान खान ने लाइव ही कह दिया कि यदि प्रतियोगी ऐसे ही लड़ते रहे तो वह आगे से बिग बॉस को होस्ट नहीं करेंगे।
गुस्से में कही गई उनकी इस बात के अब मतलब निकाले जा रहे हैं। बिग बॉस सीजन 7 के पहले ही इस बात को लेकर संशय था कि सलमान इस रियलिटी शो को होस्ट करेंगे या नहीं।