फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan tubelight box office collection

दूसरे दिन भी नहीं जल पाई 'टयूबलाइट', कमाई हुई मामूली

Sun, 25 Jun 2017 11:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Sun, 25 Jun 2017 11:33 AM IST
विज्ञापन
salman khan tubelight box office collection
'ट्यूबलाइट'

सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म की ओपनिंग काफी धीमी रही। फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन थिएटर्स की सिर्फ 50 फीसदी सीट ही भर पाईं, जबकि सलमान की फिल्‍म जब भी रिलीज होती है तो हाउसफुल जाती है। वहीं दूसरे दिन भी ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन


फिल्म ने पहले दिन 21.15 करोड़ रुपए की कमाई की और शनिवार को 21.17 करोड़ कमाए। ऐसे में ये फिल्म अब तक कुल 42.32 रुपए की ही कमाई कर पाई है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर इसके आंकड़े शेयर किए हैं।
विज्ञापन

 

बता दें कि पंजाब में इसने 240 करोड़, सेंट्रेल पंजाब में 1.05 करोड़, राजस्थान में 1.03 करोड़ और सेंट्रल इंडिया में 72 लाख की कमाई की।
वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए हैं। दर्शकों के फिल्म ना देखने की एक ये भी वजह हो सकती है। हालांकि ये तो तय है कि सलमान के फैंस 'ट्यूबलाइट' जरूर देखने जाएंगे।

सलमान की कोई फिल्म रिलीज होती है तो उम्मीद की जाती है कि पहले ही दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड टूटेगा लेकिन इस बार ऐसा कुछ होते नहीं दिख रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed