फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan to visit Pakistan in Tiger 3 After Sunny Deol in Gadar 2 Actor Will be seen in Agent role

Tiger 3: सनी देओल के बाद अब सलमान खान बॉर्डर पार कर जाएंगे पाकिस्तान? टाइगर 3 में इस भूमिका में आएंगे नजर

Tue, 15 Aug 2023 01:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

खबर है कि फिल्म में सलमान खान एक बार फिर फिल्म में एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के फ्लॉप होने के बाद फैंस को सलमान की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन
Salman Khan to visit Pakistan in Tiger 3 After Sunny Deol in Gadar 2 Actor Will be seen in Agent role
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद अब सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। खबरों की मानें तो यह फिल्म इसी साल दिवाली में रिलीज होने वाली है। खबर है कि फिल्म में सलमान खान एक बार फिर फिल्म में एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के फ्लॉप होने के बाद फैंस को सलमान की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन

इस भूमिका में नजर आएंगे सलमान खान
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी को खलनायक की भूमिका के लिए चुना गया है। वहीं, खबर आ रही है कि फिल्म में शाहरुख खान भी एक छोटे से कैमियो में दिखाई देंगे। 'टाइगर 3' को नवंबर 2023 में दिवाली के सप्ताह के अंत के दौरान रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है।

Gaurav Chopraa: गदर 2 में कर्नल रावत का रोल करने के लिए झिझक रहा था यह एक्टर, कहा- सामान्य से भी कम था किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

सनी के बाद अक्षय पार करेंगे बॉर्डर 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टाइगर 3’ में  सलमान खान एक जासूस एजेंट के तौर पर पाकिस्तान जाएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़े मुठभेड़ को दिखाया जाएगा, जिसके लिए मेकर्स पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए है। फिल्म में  इमरान हाशमी को आईएसआई एजेंट के रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म में सलमान खान बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाएंगे और दुश्मनों को पटखनी देंगे। 

Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और सिटीजनशिप दोनों हिंदुस्तानी

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी दिवाली 2023 होने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर सलमान के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। टाइगर के पिछले दोनों सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हुए हैं। अब देखना है कि ‘टाइगर 3’ में सलमान खान दर्शकों के लिए क्या नया करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed