फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan suggest to varun dhawan dont be over smart

उभरते हीरो की सफलता से डरे सलमान, कर रहे ऐसी हरकतें

Mon, 06 Mar 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Mon, 06 Mar 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
salman khan suggest to varun dhawan dont be over smart
वरुण्‍ा ध्‍ावन

इन दिनों वरुण धवन अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुड़वा 2' के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। ये फिल्म सलमान खान की फिल्म 'जुड़वा' का रीमेक है। इस फिल्म के डायरेक्टर वरुण धवन के पापा डेविड धवन हैं। फिल्म में वरुण धवन डबल रोल करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


हाल ही में फिल्म के बारे में बताते हुए वरुण धवन ने कई राज खोले। उन्होंने बताया कि सलमान खान ने 'जुड़वा 2' के लिए उन्हें बहुत खास सलाह दी है। सलमान भाई ने उनसे कहा, 'पापा डेविड धवन की हर बात मानना और ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश मत करना।'

विज्ञापन

उभरते हीरो की सफलता से डरे सलमान, कर रहे ऐसी हरकतें

salman khan suggest to varun dhawan dont be over smart
वरुण्‍ा ध्‍ावन

बता दें कि सलमान एक बार पहले भी वरुण को धमका चुके हैं। दरअसल, वरुण जब छोटे थे तो सलमान खान उनसे मिले और वरुण ने उन्हें अंकल कह दिया। इस पर सलमान ने वरुण से कहा कि आज के बाद अंकल मत कहना वरना थप्पड़ मार दूंगा। इन धमकियों के बाद तो ऐसा लग रहा है कि सलमान इस उभरते सितारे से डर गए हैं और उन्हें ओवर स्मार्ट ना होने की सलाह दे रहे हैं।

फिल्म ‘जुड़वा’ की ओरिजनल कास्ट सलमान खान और करिश्मा कपूर, वरुण धवन की ‘जुड़वा-2’ में कैमियो करती नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में वरुण धवन तापसी पन्नु और जैकलीन फर्नांडिस के साथ मस्ती करेंगे। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था, जो कि लोगों को काफी पसंद आया है। 

उभरते हीरो की सफलता से डरे सलमान, कर रहे ऐसी हरकतें

salman khan suggest to varun dhawan dont be over smart
वरुण्‍ा ध्‍ावन

सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने के बारे में वरुण ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। उन्होंने एक वाकया बताते हुए कहा, 'शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान भाई ने मेरे घर पर एक कार्टन भेजा था, जिसमें राजा के किरदार के लिए जींस थीं और उन्होंने कहा था कि ये जींस मेरे किरदार के हिसाब से काफी सही रहेंगी। मैं भी इन जींस को फिल्म में यूज करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed