फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan sister marriage at hydrabad.

बहन अर्पिता की विदाई पर रो पड़े सलमान खान

Wed, 19 Nov 2014 08:03 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
salman khan sister marriage at hydrabad.

अभिनेता सलमान खान अपनी बहन अर्पिता की शादी धूमधाम से करवाने के बाद बुधवार सुबह विदाई के समय भावुक होकर रो पड़े। उनके साथ उनके भाई अरबाज और सोहेल खान की आंखें भी नम हो गई थी। फिल्मी जिंदगी में एक्शन दिखाने वाला दबंग विदाई के समय काफी भावुक हो गया था।

विज्ञापन


हैदराबाद के सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा में पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम के पोते और ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे लेने के बाद अर्पिता के बारे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शुभ शिक्षा पढ़ी तो सलमान, सोहेल और अरबाज खान की आंखें छलक पड़ी।
विज्ञापन


दुल्हे के पिता ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बताया शादी का माहौल ऐसा था कि मानों किसी फिल्म का दृश्य चल रहा हो।

शादी में शामिल हुई थी नामी हस्तियां

salman khan sister marriage at hydrabad.

होटल की शानो शौकत और शादी का इंतजाम देखकर वे और उनके रिश्तेदार दंग रह गए। शादी के माहौल को और रंगीन बनाने के लिए खान बंधुओं के अलावा, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करन जौहर, पंजाबी गायक मिक्का सिंह कई नामी कलाकारों मौजूद थे।

अनिल शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह पांच बजे तक जारी रहा। अब शादी की रिसेप्शन शुक्रवार को मुंबई के होटल ताज लैंडस ऐंड में होगी। जिसमें देश की कई राजनीतिक, खेल, कारपोरेट जगत की हस्तियां आमंत्रित की गई है।

हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल उर्मिला सिंह, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्री मंडल के सहयोगी मायानंगरी मुंबई में होने वाले इस आलीशान रिसेप्शन में शामिल होंगे। अनिल शर्मा ने बताया कि वे और उनका परिवार और करीब 25-30 नाते रिश्तेदार बुधवार रात मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। जबकि अर्पिता और आयुष वीरवार को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed