फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan sings birthday song for Katrina Kaif during PC in IIFA 2017

IIFA 2017: कैट के लिए उमड़ा सलमान का प्यार, सबके सामने गाया ये गाना

Fri, 14 Jul 2017 01:19 PM IST
पंकज शुक्ल
पंकज शुक्ल Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan sings birthday song for Katrina Kaif during PC in IIFA 2017
आइफा

IIFA 2017 की बड़ी PC के दौरान कैटरीना के लिए ऐसा कुछ किया जिसे सुनकर आप भी ब्लश करने लगेंगे। अमर उजाला की IIFA 2017 की सबसे बड़ी और खास कवरेज के चलते हम आप तक ये खबर लाए हैं। दरअसल सलमान स्टेज पर मौजूद थे और कैट भी उनके साथ वहीं थी।

विज्ञापन


स्पॉन्सर्स की खिंचाई करते करते सलमान ने कैट के लिए बर्थडे सॉन्ग गा दिया। सलमान ने कहा, '16 जुलाई को कैटरीना कैफ का बर्थडे है और उसका जश्न आज और अभी से शुरू कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कैटरीना के लिए भरी महफिल में हैपी बर्थडे गाना गाया जिसमें उनका साथ स्टेज पर मौजूद बाकी सभी कलाकारों ने दिया।

इससे पहले सलमान ने स्पॉन्सर्स की खूब जमकर खिंचाई की। दरअसल, सलमान प्रेस कांफ्रेंस में आए, आकर बैठे और काफी देर तक बैठे रहे पर सलमान को किसी ने स्टेज पर नहीं बुलाया। स्टेज पर एक एक कर सारे स्पॉन्सर्स को बुलाया जाता रहा। उनकी कंपनियों ने आइफा के साथ मिलकर पिछले कुछ सालों में क्या कमाल किए, ये भी बताया जाने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाहिर है सलमान इनसब से बोर हो गए। वो अपनी सीट से उठकर चल दिए। एक बार तो लगा कि जैसे सलमान जा रहे हैं, लेकिन वो ना जाने क्या सोचकर स्टेज के पास जाकर खड़े हो गए। स्टेज पर बुलाए जाने तक वह करीब 15-20 मिनट वहीं खड़े रहे। और, जब स्टेज पर उनके बोलने का नंबर आया तो उन्होंने आइफा के पूरे आयोजन को धो डाला।

 
सलमान ने कहा कि इतना बोरिंग आयोजन उन्होंने पहले नहीं देखा। सब कह रहे हैं कि आइफा रॉक्स और अगर यही मनोरंजन है तो वाकई आइफा रॉक्स। आयोजको के चेहरों का रंग उड़ गया। सलमान ने फिर बाद में बात को संभाला और आइफा की तारीफ भी की। ये भी कहा कि हिंदी फिल्मों के बाकी सितारों के साथ वह भी 15 जुलाई को परफॉर्म करेंगे और न्यूयॉर्क पहुंचे दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों का मनोरंजन करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed