Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के सेट से सामने आई होस्ट की पहली फोटो, दबंग अंदाज में नजर आए सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान की फेमस शो बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। कुछ ही दिन में बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर शुरु होने वाला है। इससे पहले बिग बॉस 17 के सेट से सलमान की लेटेस्ट तस्वीरें लीक हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन के साथ टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 17 जल्द ही शुरू होने वाला है। सलमान खान के शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेट्ंस के नाम सामने आ चुके हैं। इस बीच शो के ग्रैंड प्रीमियर से शो के होस्ट सलमान खान की पहली तस्वीर सामने आई है।
फुल स्वैग में दिखे भाईजान
बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर दो दिन बाद यानी 15 अक्टूबर को होने वाला है। उससे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियर झलक सामने आई है। इन फोटोज में होस्ट सलमान खान स्वैग में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सलमान शो के स्टेज पर खड़े हैं इस दौरान उन्होंने रेड एंड ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे। इसके अलावा बिग बॉस 17 के लिए बना ये सेट भी आपको काफी ज्यादा आकर्षित करेगा।
ये कंटेस्टेंट्स होंगे शो में
इस बार बिग बॉस के घर में लगभग 16 कंटेस्टेंट्स शामिल हो सकते हैं। अंकिता लोखड़े,विक्की जैन,मुनव्वर फारूकी, ईशा मालवीय और विवेक चौधरी जैसे तमाम कई और सेलेब्स और नॉन सेलेब्स हस्ती बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।
इस दिन शुरू होगा शो
बता दें कि यह शो 15 अक्टूबर से रात नौ बजे शुरू हो रहा है। दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा दर्शक सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे इस शो का कलर्स चैनल पर आनंद ले सकते हैं।